आगरा महोत्सव में दिखेगी लघु उद्योग भारती की झलक
आगरा : आगरा महोत्सव का आयोजन 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कोठी मीना बाजार में किया जाएगा।
आगरा : आगरा महोत्सव का आयोजन 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक कोठी मीना बाजार में किया जाएगा। इसमें एक जिला एक उत्पाद के तहत प्रदेश के 75 जिलों के उद्योगों की प्रदर्शनी लगेगी।
आगरा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में मुख्य अतिथि सासद प्रो. राम शकर कठेरिया और मेयर नवीन जैन ने किया। प्रो. कठेरिया ने कहा कि ताज नगरी में व्यावसायिक गतिविधिया बढ़ाने के लिए यह सराहनीय प्रयास है। मेयर नवीन जैन ने कहा कि मेले के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। महोत्सव के संयोजक व लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि मेले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन काल पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी।
इस मौके पर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान, स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संयोजक संजीव माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग, आइए के चेयरमैन अमर मित्तल, नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव तिवारी, बबिता चौहान आदि उपस्थित रहे।
बॉलीवुड का भी लगेगा तड़का : आगरा महोत्सव में हर शाम भारत की कला और संस्कृति के साथ बॉलीवुड सितारों की भी रंगारंग प्रस्तुति होगी।
निश्शुल्क रहेगी एंट्री : आगरा के लोग मेले का परिवार सहित आनंद ले सकें, इसके लिए इसे पूरी तरह निश्शुल्क रखा गया है।
चित्रकला प्रदर्शनी में दिखेगा आगरा का इतिहास: मेले में आगरा के सांस्कृतिक, राजनीतिक और औद्योगिक इतिहास को लोगों के सामने लाने के लिए चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस आयोजन से छोटे उद्योगों और उनके उत्पादों को पहचान मिलेगी। साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।