विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर रात में हुई प्लेन की लैंडिंग, छूट गए पसीने; सभी विदेशी सुरक्षित

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 13 Nov 2026 07:24 PM (IST)

गुरुवार रात आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की एक गैर-निर्धारित उड़ान अचानक उतर गई, जिसमें 80 विदेशी यात्री सवार ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. खेरिया एयरपोर्ट पर रात में स्पाइसजेट की गैर-निर्धारित उड़ान की लैंडिंग।

  2. विमान में सवार 80 विदेशी यात्री सुरक्षित एयरपोर्ट से बाहर निकले।

जागरण संवाददाता, आगरा। खेरिया एयरपोर्ट के अधिकारियों की गुरुवार रात धड़कन बढ़ गई। स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट अचानक आगरा के आसमान पर पहुंच गई। पायलट ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। इसके चलते रात में एयरपोर्ट स्टाफ को बुलाना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) एयरफोर्स की मदद से विमान की लैंडिंग कराई गई। रात साढ़े 10 बजे पहुंचने विमान में 80 विदेशी यात्री थे।

शुक्रवार दोपहर यह विमान आगरा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गया। खेरिया एयरपोर्ट से दो फ्लाइट हैं। स्पाइसजेट की कोई भी फ्लाइट नहीं है। गुरुवार सुबह स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट के आने की जानकारी मिली। वाराणसी से यह फ्लाइट शाम साढ़े चार बजे आनी थी लेकिन किसी कारणवश फ्लाइट कितने बजे आएगी। इसकी सटीक जानकारी नहीं दी गई।

शाम सात बजे के बाद एयरपोर्ट स्टाफ अपने घर चला गया। इस बीच रात 10 बजे विमान के आने की जानकारी मिली। जिस पर स्टाफ को रात में एयरपोर्ट बुलाया गया। एटीसी एयरफोर्स से संपर्क किया गया और विमान के लैंडिंग की अनुमति मांगी गई। इस बीच रात साढ़े 10 बजे विमान आगरा के आसमान पर पहुंच गया। एटीसी ने किसी तरीके से सफल लैंडिंग कराई।

80 विदेशी यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। शुक्रवार को सभी विदेशी यात्री दोपहर ढाई बजे आगरा से नई दिल्ली के लिए विमान से रवाना हुए। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट की नान शेड्यूल फ्लाइट के कारण स्टाफ को रात में बुलाना पड़ा था। इस साल इस तरीके की पहली घटना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।