विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक साथ 48 आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो लड़कियों और तीन लड़कों ने आगरा के पास गांव और होटल में बनाए; हो रहीं चर्चाएं

By Neelesh Kumar Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 31 Mar 2026 02:40 PM (IST)

खंदौली, आगरा के एक गांव से दो किशोरियों और तीन किशोरों के 48 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

संवाद सूत्र, खंदौली (आगरा)। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक साथ 48 वीडियो प्रसारित हुए। वीडियो में क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां व तीन किशोर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा एक किशोर अल्पसंख्यक बताया गया है। किशोरियों को ले जाकर दुष्कर्म किया और बाद में ये वीडियो वायरल हो गए।

क्षेत्र में चल रहे बड़े आयोजन के बीच वीडियो प्रसारित होने से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र में चौकसी व गश्त बढ़ा दी है। उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है।

सोमवार को प्रसारित हुए वीडियो जब लोगों ने देखे तो उसमें नजर आ रहे किशोर व किशोरियां एक गांव के ही नजर आए। वीडियो अलग-अलग स्थानाें के दिख रहे हैं। इनमें से एक वीडियो घर के कमरे और दूसरा होटल का प्रतीत हो रहा है। दो किशोरियां व दो किशोर वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं। जबकि तीसरा किशाेर मोबाइल से वीडियो बना रहा है।

माना ये जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये वीडियो बनाए गए। वहीं एक चर्चा ये भी है कि किशोरियों के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए गए। बाद में मोबाइल किसी और को बेच दिया, जिसने ये वीडियो वायरल कर दिए। 

हालांकि वीडियो प्रसारित होते ही पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी तरह का तनाव न बढ़े। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी बड़ा बवाल हो चुका है। वीडियो में एक किशोर अल्पसंख्यक होने के चलते गांव में तनाव है।

ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो सुबह नौ बजे प्रसारित हुए थे, लेकिन पुलिस रात करीब नौ बजे सक्रिय हुई। थाना प्रभारी खंदौली कुलदीप सिंह ने बताया कि यदि किशोरियों के स्वजन तहरीर देते हैं तो मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं वीडियो बनाने वाले किशोर-किशोरियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लड़के-लड़कियों के 48 वीडियो वायरल होने से सनसनी, आगरा में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज