विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के जनकपुरी महोत्सव में सोने की चूड़ियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महाराष्ट्र के ठाणे से दो गिरफ्तार

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:05 AM (IST)

जनकपुरी महोत्सव आगरा में हुई सोने की चूड़ियों की चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने महाराष्ट्र से अंतरराज्यीय ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. जनकपुरी महोत्सव में सोने की चूड़ियों की चोरी हुई।

  2. अंतरराज्यीय बांगड़ी कटिंग गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

  3. महाराष्ट्र के ठाणे से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी।

जागरण संवाददाता, आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ में व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की चूड़ियां अंतराज्यीय बांगड़ी कटिंग गिरोह के सदस्यों ने पार की थीं। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से मिले सुराग की मदद से सिकंदरा पुलिस ने वारदात करने वाले वाले गिरोह के दो सदस्यों इरफान और गणेश को महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से चूड़ी बरामद कर ली गई हैं।

डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि आठ अक्टूबर को शाहगंज निवासी व्यापारी नेता हेमंत भोजवानी परिवार के साथ जनकपुरी महोत्सव में आए थे। जनकपुरी महल के दर्शन करते समय उनके छोटे भाई दिवंगत किशोर कुमार की पत्नी राधिका के हाथों से 30 ग्राम सोने की दो चूड़ियां पार कर दी गई थीं।

मामले में नौ अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली और फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान के बाद 13 अक्टूबर को पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई थी। पुलिस महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ क्षेत्र से आरोपितों गणेश और इरफान को हिरासत में लेकर आगरा आई।

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश का बड़ा एलान, अगले माह सपा जारी करेगी अपना घोषणा पत्र

 

19 अक्टूबर को आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई दोनों चूड़ियां बरामद कर ली गईं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि महोत्सव में महिला के हाथों से दोनों चूड़ियां चोरी करने के बाद उन्हें पार्किंग स्थल में छिपा दिया था। डीसीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।