आगरा: पत्नी को पीट रहे युवक की पड़ोसी से धक्का-मुक्की, सीढ़ियों से गिरकर पति ने तोड़ा दम
आगरा में पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी किराएदार के बीच-बचाव के दौरान पति सीढ़ियों से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक पति हरिओम का फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, आगरा। पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी किराएदार बीच-बचाव के लिए पहुंच गया गया। किराएदार द्वारा धक्का-मुक्की के दाैरान पत्नी की पिटाई करता पति सिर के बल सीढ़ियों से गिर गया। आरोप है कि पति एक घंटे घायल पड़ा रहा, पड़ोस के लोगों ने उसे एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां गुरुवार को उपचार के दौरान पति की मौत हो गई।
घटना जगदीशपुरा के नगला अजीता की है। बुधवार सुबह 32 वर्ष के हरिओम का अपनी पत्नी किरन से झगड़ा हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया है। आरोप है कि हरिओम पत्नी को पीटने लगे। यह देखकर उसी मकान में किराए पर रहने वाला रामवीर पहुंच गया। पति-पत्नी में बीच-बचाव कराने लगा। रामवीर ने पति हरिओम को वहां से हटाने का प्रयास करने लगा।
धक्का-मुक्की के दौरान हरिओम सीढ़ियों से नीचे गिर गए। उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हरिओम के स्वजन का आरोप है कि वह घायल हालत में एक घंटे तक वहां पड़े रहे। विवाद की जानकारी होने पर पहुंचे पड़ाेस के लोगों ने हरिओम को एसएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
हरिओम के भाई सुमित ने बताया कि परिवार कालिंदी विहार में रहता है। हरिओम ट्रैवल एजेंसी की टैक्सी चलाते थे। उनकी शादी 12 वर्ष पहले कानपुर के कल्याणपुर निवासी किरन से हुई थी। कुछ वर्ष से वह पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नगला अजीता में किराए पर रह रहे थे।
इंस्पेक्टर जगदीशपुरा अजय कुमार ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ्र
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।