विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें, AI से बने फोटो से सुर्खियों में आया आगरा का हिस्ट्रीशीटर

By Yashpal Singh Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 06 Oct 2026 01:32 PM (IST)

आगरा के कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ एआई-जनित तस्वीरें ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। एआइ से बने फोटो से कमला नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर एक बार फिर सुर्खियाें में आ गया है। उसके फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गज नेताओं के साथ की फोटो पोस्ट की गईं। बाद में उसने फेसबुक पर माफीनामा भी डाला। इसमें अकाउंट हैक होने की बात भी लिखी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमला नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर मनोज अग्रवाल के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को उसके फेसबुक अकाउंट से कुछ वीवीआइपी के तस्वीरें पोस्ट की गईं। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बुके देते हुए की तस्वीरों के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ की तस्वीर भी है। इंटरनेट मीडिया पर ये तस्वीरें चर्चाओं में आ गईं।

खुद को फंसता देखकर हिस्ट्रीशीटर ने अपने फेसबुक अकाउंट से माफी मांगी। इसमें उसने कहा कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। किसी ने एआइ से फाेटो बनाकर पोस्ट कर दीं। जैसे ही मुझे पता चला तो अकाउंट का एक्सेस वापस प्राप्त कर तस्वीरों को हटा दिया है।

मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस्पेक्टर कमला नगर पवन कुमार सैनी का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। हिस्ट्रीशीटर के अकाउंट से पोस्ट की गईं तस्वीरों के संबंध में साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।