विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में जिम ट्रेनर की दिल दहला देने वाली हत्या, वीडियो आए सामने; जांच का बने हिस्सा

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:03 AM (IST)

आगरा में जिम ट्रेनर शाहिद कुरैशी की हत्या का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें भतीजा आफताब पत्थर ...और पढ़ें

जिम ट्रेनर को पत्थर से मारता आरोपी भतीजा। वीडियो ग्रैब

जिम ट्रेनर को पत्थर से मारता आरोपी भतीजा। वीडियो ग्रैब

जागरण संवाददाता, आगरा। जिम ट्रेनर की हत्या का दिल दहलाने वाला लाइव वीडियो बुधवार को सामने आया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े जिम ट्रेनर शाहिद कुरैशी के चेहरे पर भतीजा आफताब पत्थर से ताबड़तोड़़ प्रहार कर रहा है। अन्य हमलालवर उसे वहां से भागने की बोल रहे हैं, लेकिन वह रुक नहीं रहा है। हत्याकांड में शाहिद के मित्र दिलशाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में शाहिद के बेटे जैद की ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस इसे विवेचना का हिस्सा बनाएगी। बेटों और मौके पर मौजूद लोगों की गवाही के अलावा डिजिटल साक्ष्य आरोपितों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। न्यू आगरा के सुरेश नगर में 120 वर्ग गज के भूखंड के विवाद में जिम ट्रेनर शाहिद कुरैशी उर्फ गुड्डू पहलवान की मंगलवार को भाई अफसर कुरैशी और भतीजों आफताब एवं मेहताब ने दिनदहाड़े हत्या कर दी थी।

हत्याकांड के समय के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह दोनों वीडियो किसी ने मोबाइल से बनाए हैं। एक वीडियाे 17 सेकेंड का है, जिसमें दिख रहा है कि शाहिद कुरैशी सड़क पर पड़े हैं। उनका स्कूटर पास ही पड़ा हुआ है। जिम ट्रेनर के बेेटे जैद ने बताया कि वीडियो में उनका चचेरा भाई आफताब घायल पिता के चेहरे को पत्थर से कुचलता दिखाई दे रहा है। उसने पिता के चेहरे पर कई वार किए।

यह देख राहगीर दहशत में आ गए, वहां से भागते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आवाज सुनाई पड़ रही है, कुछ लोग आफताब से भागने की बोल रहे हैं। वह भागते-भागते भी जिम ट्रेनर के चेहरे पर प्रहार करता है। जबकि दूसरा वीडियो 30 सेकेंड का है। कालोनी के लोग खून से लथपथ जिम ट्रेनर के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

जैद ने बताया कि चाचा आफताब और बंटी उर्फ जाहिद एक वर्ष से भूखंड पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। पिता ने वर्ष 2020 में कोर्ट के माध्यम से यह भूखंड भानू प्रताप से जीता था। चाचा आफताब जिस घर में रहते हैं, वह भी उन्हीं का मकान है, जिसे पिता ने चाचा को दे दिया था। इसके बाद अब उनकी नीयत उक्त जमीन पर खराब थी। एसीपी बजरंग प्रसाद ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।

अपरिचित मददगार जिम ट्रेनर के बेटे का एक्टिवा लेेकर गायब

जिम ट्रेनर पर हमले के बाद घटनास्थल पर मिला अपरिचित मददगार मृतक के बेटे की एक्टिवा लेकर गायब हो गया। बेटे जैद ने बताया कि पिता पर हमले की सूचना पर वह मौके पर अपनी बिना नंबर की नई एक्टिवा लेकर पहुंचे थे। वहां पर पिता को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद मांगने पर एक अपरिचित उन्हें पहले थाने और फिर दिल्ली गेट स्थित अस्पताल लेकर गया था।

पिता को मृत घोषित करने पर वह बदहवास हो गए। इसी दौरान मददगार उनकी नई एक्टिवा लेकर भाग गया। युवक थाने और अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग में आया है। जैद ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

हत्यारोपितों के तोते की देखभाल

हत्यारोपित अफसर ने तोता और बिल्ली पाल रखे थे। हत्याकांड के बाद वह मकान पर ताला लगाकर फरार हो गए। तोते का पिंजरा दरवाजे पर रखा रह गया था। जिम ट्रेनर के परिवार को उसकी देखभाल करनी पड़ रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।