विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्टूडेंट्स और बुजुर्गों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे, आगरा के सरकारी हॉस्पिटल्स और हेल्थ सेंटर्स को मिला बजट

By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 25 Nov 2026 07:38 PM (GMT+05:30)

आगरा के सरकारी अस्पतालों में नौ महीने के इंतजार के बाद अब 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 14 वर्ष तक के छात्रों को मुफ्त चश्मे मिलेंगे। स्वास्थ्य विभाग को 25 लाख रुपये का बजट मिल गया है और दिसंबर में चश्मों का वितरण शुरू होगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। सरकारी अस्पतालों में आंखों की जांच कराने के बाद लोग चश्मे के लिए नौ महीने से लोग इंतजार कर रहे हैं। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 14 वर्ष तक के विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को निश्शुल्क चश्मा उपलब्ध कराने के लिए अप्रैल में बजट मिलना था लेकिन अब 25 लाख रुपये मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग दिसंबर में लोगों को चश्मे वितरित करेगा।

राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आठ से 14 वर्ष की आयु के विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की आंखों की स्क्रीनिंग कराई जाती है। आंखों की रोशनी कमजोर होने पर निश्शुल्क चश्मे दिए जाते हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचने वाले 45 से अधिक आयु के लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर होने पर चश्मे उपलब्ध कराए जाते हैं।

इसके लिए अप्रैल में बजट मिलना था लेकिन बजट नहीं मिला। अब तक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच रहे मरीजों को चश्मे का नंबर देकर लौटाया जा रहा था। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चश्मों के लिए 25 लाख रुपये का बजट मिल गया है। जल्द ही चश्मों का वितरण किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।