विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा फोरेंसिक लैब ने सुलझाईं जटिल गुत्थियां, यूपी और उत्तराखंड में धमाकों के 800 से ज्यादा केस सुलझे

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 10:44 AM (IST)

आगरा फोरेंसिक लैब की टीमों ने तीन महीने से भी कम समय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 800 से ...और पढ़ें

आगरा फोरेंसिक लैब।

आगरा फोरेंसिक लैब।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लंबित मामले कम समय में निपटाए।

  2. विज्ञानियों ने अतिरिक्त काम कर यह उपलब्धि हासिल की।

अली अब्बास, जागरण। मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए, आगरा फोरेंसिक लैब के विज्ञानियों की टीम ने यही किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की विस्फोटक पदार्थों एवं धमाकों से संबंधित जांचों को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने लैब में प्रतिदिन दो घंटे अतिरिक्त काम किया। अवकाश के दिन भी लैब खोली।

इसका परिणाम यह हुआ कि विज्ञानियों की चार टीमों ने तीन महीने से भी कम समय में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के 800 से अधिक धमाकों की गुत्थियाें को सुलझा दिया। जांचों को निस्तारित करते हुए उनकी रिपोर्ट संबंधित जिलों को भेज दी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में धमाकों से संबंधित विस्फाेटक पदार्थों की जांच के लिए इकलौती आगरा फोरेेंसिक लैब है।

लैब में आतिशबाजी, बम धमाकों में प्रयुक्त सामग्री की तीव्रता का परीक्षण किया जाता है। दोनों राज्यों के किसी भी जिले में कहीं भी धमाका हो,उसमें प्रयुक्त सामग्री की आगरा फोरेंसिक लैब भेजी जाती थी। इस वर्ष एक जुलाई से आगरा फोरेंसिक लैब के विस्फोट, कंप्यूटर साइंस, सीरोलाजी, फिजिक्स और केमेस्ट्री अनुभाग को अस्थाई रूप इसे बंद कर दिया गया।

एक जुलाई से विस्फोटक पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए अब कन्नौज भेजा जा रहा है। एक जुलाई से पूर्व आने वाली धमाकों से संबंधित जांचों को विज्ञानियों की टीम ने 30 नवंबर तक निस्तारित करने का लक्ष्य रखा है। लैब में धमाकों से संबंधित 850 से अधिक जांच लंबित थीं।

उप निदेशक उप निदेशक श्रीकृष्ण मौर्य, उप निदेशक शशी उपाध्याय, विज्ञानी अधिकारी काव्या यादव एवं अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम विज्ञानियों की टीम बनाई गईं। प्रत्येक टीम में दो से तीन विज्ञानी ने एक सितंबर से धमाकोंं की गुत्थियां सुलझाना शुरू किया। उप निदेशक श्रीकृष्ण मौर्य ने बताया कि तीन महीने में रिकार्ड 800 से अधिक जांच विज्ञानियों की टीमों द्वारा की जा चुकी हैं।

इसलिए अस्थाई रूप से स्थानांतरित किए गए हैं नमूने

आगरा फोरेंसिक लैब की 19 एकड़ भूमि से छह एकड़ मेट्रो ने यार्ड बनाने के लिए ली हुई है। बाकी 13 एकड़ भूमि पर 67 करोड़ से पुलिस कमिश्नरेट का छह मंजिला एकीकृत मुख्यालय बनेगा। पहले चरण के लिए 23.72 करोड़़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। एकीकृत कार्यालय में एडीजी जोन और आईजी रेंज के कार्यालय भी होंगे।

इसके अलावा परिसर में फोरेंसिक लैब, एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) एवं साइबर थाने के ब्लाक बनाए जाएंगे। जिसे देखते हुए लैब में आने वाले नमूनों की जांच का दबाव कम किया गया है। एक जुलाई से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से आने वाले विस्फोटक पदाथों के नमूनों को जांच के लिए अब कन्नौज की फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।