विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

550 डिब्बों में निकले पुराने और फटे जूते, आगरा में नामी ऑनलाइन साइट के नाम पर धोखाधड़ी

By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 21 Nov 2026 05:48 AM (IST)

आगरा में फ्लिपकार्ट वेयरहाउस के माध्यम से डिलीवरी के लिए भेजे गए 550 जूतों के डिब्बों में नए की जगह पुराने और फटे जूते मिलने का मामला सामने आया है। ई-कॉमर्स सेलर एसोसिएशन की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप है।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. फ्लिपकार्ट डिलीवरी के 550 जूतों के डिब्बों में धोखाधड़ी।

  2. ई-कॉमर्स एसोसिएशन की शिकायत पर पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, आगरा। फ्लिपकार्ट के वेयरहाउस में डिलीवरी के लिए भेजे गए 550 जूतों के डिब्बों को खोलकर उसमें पुराने और खराब जूते भरकर विक्रेता को दे दिए गए। इसके बाद डिब्बों को फ्लिपकार्ट के आगरा हब में जमा करा दिया गया। ई-कामर्स सेलर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सतीश पचौरी की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

सतीश पचौरी के अनुसार मोहनपुरा निवासी गौरव गुप्ता की फर्म आरके एंटरप्राइजेज,नव्या इंटरनेशनल से 16 नवंबर को फ्लिपकार्ट वेयरहाउस में डिलीवरी के लिए 550 जूतों के डिब्बे वाहन से ले जाए गए थे। इन्हें कंपनी के कर्मचारी रामसेवक और देवेश बाबू ने पिकअप किया था। बाद में डिब्बों की जांच में नए जूतों की जगह पुराने और फटे जूते मिले।

सूचना पर वह सौरभ अग्रवाल, सौरभ शर्मा, सौरभ शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर माल और फोटो-वीडियो देखे। वाहन और डिब्बे मौके पर मिले लेकिन दोनों कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे। आरोप है कि कर्मचारी कंपनी से जुड़े छोटे विक्रेताओं को इस तरह नुकसान पहुंचा कर निजी लाभ कमा रहे हैं।

उन्होंने रामसेवक और देवेश बाबू के अलावा रामनिवास और पुष्पेंद्र कुमार की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की गई है। आरोप लगाया है कि फ्लिपकार्ट आगरा हब के अधिकारियों को घटना की जानकारी होने के बावजूद पुलिस को सूचना नहीं दी।

पीड़ितों ने हब के सीसीटीवी फुटेज, पिकअप और डिलीवरी रिकार्ड, वाहन की गतिविधियों की जांच और नए जूतों की बरामदगी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी आदित्य सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।