विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Fire: फिरोजाबाद के काठ बाजार में लगी भीषण आग, दर्जनों दुकानें खाक; मौके पर पहुंचे DM-SDM

By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
Published: Sun, 29 Oct 2023 05:54 AM (IST)

Agra Fire आगरा के फिरोजाबाद में रामलीला मैदान में बने काठ बाजार में रविवार सुबह चार बजे भीषण आग लग ...और पढ़ें

Agra Fire: फिरोजाबाद के काठ बाजार में लगी भीषण आग
Agra Fire: फिरोजाबाद के काठ बाजार में लगी भीषण आग

HighLights

  1. काठ बाजार में भीषण आग
  2. विधायक मनीष असीजा और मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर पहुंचे।

जागरण संवाद सूत्र, फिरोजाबाद। आगरा के फिरोजाबाद में रामलीला मैदान में बने काठ बाजार में रविवार सुबह चार बजे भीषण आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां भी कम पड़ गईं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

हालांकि, अभी तक आग लगने के मुख्य कारणों के बारे में पता नहीं चला है। गौरतलब है इस बाजार में लकड़ी का सामान बनाने वाली दो दर्जन से अधिक दुकानें हैं। मौके पर नगर विधायक मनीष असीजा और मेयर प्रतिनिधि सुरेंद्र राठौर पहुंचे।

दुकानदारों ने कही ये बात

जानकारी के मुताबिक, काठ बाजार अतिक्रमण को लेकर रामलीला शुरू होने से पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस संबंध दुकानदारों का कहना है कि आग प्रशासन ने लगवाई है। इस समय भीषण आग लगी है। आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैले बाजार में हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही है। आगरा और मैनपुरी से भी दमकल आ गई हैं। घटना के तुरंत बाद डीएम एवं एसएसपी भी पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- UP News: आज लखनऊ में सम्मानित होंगे काशी के सात शिक्षक, शिक्षा मंत्री देगें अवॉर्ड