विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: आज लखनऊ में सम्मानित होंगे काशी के सात शिक्षक, शिक्षा मंत्री देगें अवॉर्ड

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Sun, 29 Oct 2023 04:00 AM (IST)

UP News वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं के चयन ...और पढ़ें

आज लखनऊ में सम्मानित होंगे काशी के सात शिक्षक
आज लखनऊ में सम्मानित होंगे काशी के सात शिक्षक

जागरण संवाददाता, वाराणसी। वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में पांच या उससे अधिक छात्र-छात्राओं के चयन पर शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के माध्यम से 29 अक्टूबर को रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में दिया जाएगा। 

इसमें भतसार के अवधेश कुमार त्रिपाठी, जगदीशपुर के गौतम दत्त, बेसहूपुर के आशीष कुमार गौतम, पयागपुर के सुनील कुमार सिंह, सेरवानीपुर के ओमप्रकाश चौधरी, देहली विनायक के श्रवण कुमार गुप्ता, हरहुआ की कुमुद सिंह के साथ ही परीक्षा में जनपद स्तर पर सहयोगियों के लिए कार्य करने वाले हलिया के शिक्षक व नोडल अधिकारी अजय कुमार व देहली विनायक के सुशील कुमार के नाम शामिल हैं। उधर, कल्याण सिंह हैबिटेड सेंटर अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा मंत्री के हाथों जिले के 11 शिक्षकों ने सम्मान ग्रहण किया है। इसमें रविन्द्र कुमार सिंह, सरिता राय, कुंवर पंकज सिंह आदि शामिल थे।