विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते का अंतिम संस्कार, हिंदूवादी नेता की शिकायत पर FIR

By Sumit Kumar Dwivedi Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 21 Oct 2026 08:26 PM (IST)

आगरा के ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते की चिता जलाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदूवादी नेता अनुपम शर्मा की ...और पढ़ें

ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते के अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता।

ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते के अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता।

HighLights

  1. आगरा के ताजगंज मोक्षधाम में कुत्ते की चिता जलाई गई।

  2. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, आगरा। श्मशान घाट पर कुत्ते की चिता जलाने की घटना से ताजगंज मोक्षधाम में विवाद हो गया। बुधवार को परिचित के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे हिंदूवादी नेता अनुपम शर्मा ने इस मामले में थाना ताजगंज में तहरीर दी। उन्होंने श्मशान घाट प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों, प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उनका कहना है कि इस कार्य से हिंदू धर्म और समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। कैंट निवासी अनुपम शर्मा पूर्व में कई हिंदू संगठनों से जुड़े रहे हैं। उनके अनुसार, बुधवार को वे परिचित के शव का अंतिम संस्कार कराने ताजगंज मोक्षधाम पहुंचे थे। वहां उन्होंने मानव शवों की चिताएं जलाने वाले स्थान पर कुत्ते की चिता जलती देखी।

कमेटी के लोगों से शिकायत करने पर उनके गाली-गलौज करने और मारपीट पर उतारू होने का आरोप है। शर्मा के अनुसार, मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने कुत्ते का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराने की बात स्वीकार की। शर्मा ने इसे हिंदू समाज के लिए अपमानजनक बताते हुए कमेटी के संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि शिकायत पर ताजगंज पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है, साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आगरा से नवी मुंबई और बेंगलोर फ्लाइट का बदला टाइम, IndiGo का आया विंटर शिड्यूल