विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा से नवी मुंबई और बेंगलोर फ्लाइट का बदला टाइम, IndiGo का आया विंटर शिड्यूल

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 21 Oct 2026 08:14 PM (IST)

आगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई की उड़ानों का विंटर शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होगा, जिससे आगमन-प्रस्थान के ...और पढ़ें

इंडिगो एयरलाइंस का विमान।

इंडिगो एयरलाइंस का विमान।

HighLights

  1. 25 अक्टूबर से आगरा एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल लागू।

  2. यात्री पुल मरम्मत के कारण 30-45 मिनट पहले निकलें।

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 अक्टूबर से अपनी यात्रा की टाइमिंग पर ध्यान देना होगा। विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ दोनों रूट की उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव हो गया है। उड़ानों की आवृत्ति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हैदराबाद और लखनऊ फ्लाइट की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में विंटर शेड्यूल में सिर्फ दो ही फ्लाइट का संचालन होगा। निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि एयरपोर्ट से वर्तमान में इंडिगो कंपनी की दो फ्लाइट हैं। नई किसी फ्लाइट को अनुमति नहीं मिली है।

  • बेंगलुरु से आगरा आने वाली फ्लाइट नए शेड्यूल में दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी। आगरा से बेंगलुरु की फ्लाइट दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी। इस फ्लाइट का संचालन सात दिन होगा।
  • नवी मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे पहुंचेगी। आगरा से नवी मुंबई की दोपहर 3:50 बजे उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का संचालन मंगलवार, गुरुवार और रविवार को होगा।

30 से 45 मिनट पहले घर से निकलें यात्री

ईदगाह-खेरिया मोड़ रेल ओवर ब्रिज 90 दिन के लिए बंद हो गया है। रेलवे टीम 10 करोड़ रुपये से पुल की मरम्मत कर रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से 30 से 45 मिनट पूर्व घर से निकलने की अपील की है। जाम के चलते उनकी फ्लाइट छूटने की स्थिति न बने।