विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा के बाजारों में ऑटो और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, दीपावली तक रहेगा लागू

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 04 Nov 2026 01:39 PM (IST)

आगरा में बुधवार से बाजारों और प्रमुख सड़कों पर तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में बुधवार से प्रमुख सड़कों पर मार्ग परिवर्तन लागू करने के साथ बाजारों में तिपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था सुबह आठ से रात दस बजे तक प्रभावी रहेगी। डीसीपी यातायात ज्ञानेंद्र ने बताया कि शहर में निर्धारित स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी। किसी तरह की समस्या होने पर यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9454457886 पर भी काॅल कर सकते हैं।

यह रहेगी व्यवस्था

शाहगंज बाजार

  • रूई की मंडी डबल फाटक, तहसील चौराहा, सीओडी तिराहा, पचकुइयां, स्पीड कलर लैब से कोई तिपहिया या चार पहिया वाहन शाहगंज बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन डबल फाटक से नगला छउआ, तहसील से पचकुइयां, कोठी मीना बाजार, साकेत कालोनी होकर जाएंगे।
  • पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा से आवश्यकता होने पर वाहनों का मार्ग परिवर्तन शंकरगढ़ पुलिया से रामनगर पुलिया की ओर किया जाएगा


पार्किंग

  • तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान, बारह खंभा फाटक के पास रेलवे के खाली परिसर में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।


एमजी रोड

  • सूरसदन से भगवान टाकीज चौराहे तक आवागम करने वाली सिटी बसें सूरसदन तिराहे से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क गेट से विजय नगर पुलिस चौकी होते हुए सुल्तानगंज पुलिया से भगवान टाकीज चौराहे की ओर जाएंगी।
  • सूरसदन से दीवानी गोल चक्कर के मध्य वाहनों का आवागमन रोक-रोक कर कराया जाएगा। सड़क किनारे कोई भी वाहन पार्किंग नहीं होगी। नो पार्किंग में खड़े वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।


पार्किंग स्थल
नगर निगम परिसर, सूरसदन और संजय प्लेस के विभिन्न पार्किंग स्थलों पर वाहनों को खड़ा करने की की गई है।

पुराने बाजार में यातायात व्यवस्था और मार्ग परिवर्तन

सुभाष बाजार
सुभाष बाजार पुलिस चौकी, चिम्मन पूड़ी तिराहा, मदीना होटल तिराहा से सुभाष बाजार होकर लुहार गली, रावतपाड़ा, सेठ गली, जौहरी बाजार, नमक की मंडी होकर फव्वारा चौराहे के मध्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन बाजारों में आने वाले लोग अपने वाहनों को फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ा करके पैदल आवागमन कर सकेंगे।

इन बाजारों में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा
चिम्मन पूड़ी तिराहा, लुहार गली, रावतपाड़ा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरट बाजार, फव्वारा, कश्मीरी बाजार, फुलट्टी तिराहा से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फव्वारा के बीच, हींग की मंडी से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य वाहन नहीं चलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।