विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में सिपाही ने किया ऐलान, 20 मिनट बाद ढाबा मालिक की गोली मार कर दी हत्या

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 10 Oct 2026 10:07 PM (IST)

आगरा में सिपाही जैकी चौधरी ने ढाबा मालिक बीटू लवानिया की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना सिपाही के ...और पढ़ें

संचालक की हत्या के बाद बंद पड़ा ढाबा।

संचालक की हत्या के बाद बंद पड़ा ढाबा।

जागरण संवाददाता, आगरा। बीटू लवानिया के मित्रों देवा और रवि से विवाद होने पर सिपाही जैकी चौधरी ने देख लेने की धमकी दी थी। एलान के 20 मिनट बाद ही लौटकर पिस्टल से वह ढाबा संचालक की हत्या करके फरार हो गया। देवा और आरोपित सिपाही दोनों की इलाके में दबंग की छवि बताई जाती है। देवा के विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल जा चुका है।

शनिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार शनिवार को पीड़ित परिवार से मिले। कहाकि पुलिस उनके साथ है। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि देवा और रवि का एक घंटे पहले जैकी और उसके साथी सोनू से विवाद हुआ था। जिसके बाद देवा और रवि बीटू के ढाबे पर आ गए। विवाद की जानकारी होने पर बीटू ने देवा और रवि को ढाबे के पास खड़े आटो में बैठा दिया। दोनों से बातचीत करने लगा।

देवा और रवि को तलाशते हुए सिपाही जैकी चौधरी वहां पहुंचा। उसकी देवा और रवि कहासुनी होने लगी। बीटू ने ढाबे पर किसी तरह का विवाद नहीं करने की कहकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। सिपाही जैकी चौधरी देवा और रवि को देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। जिसके 20 मिनट बाद वह पिस्टल से लेकर लौटा और आटो में बैठे लोगों पर गोली चला दी।

शाहगंज निवासी बीटू के चाचा शिक्षक नेता जय गोविंद ने बताया कि भतीजे की सिपाही जैकी चौधरी से कोई रंजिश नहीं थी। जैकी का बीटू के मित्रों देवा और रवि से विवाद हुआ था।

वहीं, पुलिस आयुक्त दीपक कुमार शनिवार को बीटू लवानिया के स्वजन से मिले।परिवार को आश्वासन दिया कि हत्यारोपित सिपाही को जेल भेजने के साथ ही पुलिस उसके विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाकर सजा कराएगी। उन्होंने अपने स्तर से परिवार की हर संभव मदद करने काे कहा।

अंतिम संस्कार के लिए मनाने में छूटा पसीना

बीटू लवानिया का शव शनिवार शाम को घर पहुंचने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं। उनका कहना था कि शव तभी उठेगा जब आरोपित को गिरफ्तार होगा। स्वजन का आरोप था कि वह गोली कांड के बाद से ही जैकी चौधरी के सिपाही होना बता रहे थे। पुलिस उन्हें गुमराह करने का य्रयास करती रही कि वह पुलिस में नहीं है। स्वजन बीटू की पत्नी अभिलाषा को सरकारी नौकरी और बेटी को निश्शुल्क शिक्षा की मांग कर रहे थे।