विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा दिल्ली हाईवे पर तीन दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, जनकपुरी में पार्किंग स्थल किए गए तय

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Sat, 03 Oct 2026 10:17 PM (IST)

आगरा में 6 अक्टूबर को राम बरात और 7 से 9 अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव के कारण यातायात व्यवस्था में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 7-9 अक्टूबर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

  2. जनकपुरी महोत्सव के लिए आंतरिक मार्गों पर भी यातायात बदलाव।

जागरण संवाददाता, आगरा। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम बरात छह अक्तूबर को निकलेगी। सात से नौ अक्टूबर तक जनकपुरी महोत्सव में भीड़ उमड़ेगी। जिसे देखते हुए शहर की आंतरिक और बाहरी यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। सात से नौ अक्टूूबर तक दोपहर तीन से रात एक बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं, राम बरात वाली रात भारी वाहनों को शहर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा। डीसीपी यातायात रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आयोजनों के लिए मार्ग परिवर्तन की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। राम बरात और जनकपुरी आयोजन में सुरक्षा के लिए ड्रोन से नजर रखी जाएगी।

रामबरात पर यह रहेगी पुराने शहर की यातायात व्यवस्थस

  • छह अक्तूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों का आगमन सामान्य रहेगा।
  • ग्वालियर मार्ग से मथुरा न्यू दक्षिणी बाईपास से होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर मार्ग से फिरोजाबद, हाथरस, एटा रोहता नहर से इनर रिंग रोड होकर जाएंगे।
  • फतेहाबाद मार्ग से जयपुर के लिए भारी वाहन शमसाबाद से इरादतनगर से सैंया होकर जाएंगे।
  • फिरोजाबाद, हाथरस, एटा की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें आईएसबीटी जाना है, राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से जाएंगी। ईदगाह और बिजलीघर कुबेरपुर से इनर रिंग रोड, फतेहाबाद मार्ग, बालूगंज चौकी के सामने से बिजलीघर जाएंगी। ईदगाह आने के लिए माल रोड, सुल्तानपुरा होकर आना होगा।

आतंरिक मार्ग परिवर्तन

छह अक्तूबर की शाम चार बजे से सात अक्तूबर को कार्यक्रम समाप्त होने तक यह व्यवस्था रहेगी।

  • जीवनी मंडी चौराहा से बेलनगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  • बेलनगंज चौराहा से घटिया आजम खां की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा।
  • बेलनगंज चौराहा से कचहरी घाट होकर दरेसी पेट्रोप पंप के बीच सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • बेलनगंज से घटिया आजम खां चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फ्रीगंज से धूलिया गंज चौराहा की तरफ वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
  • घटिया आजम खां से फुलट्टी की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  • फुलट्टी तिराहा से तिलक बाजार, फुव्वारा, कश्मीरी बाजार की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • हॉस्पिटल रोड कोतवाली तिराहा से फुव्वारा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
  • सात अक्तूबर को राम बरात के स्वरूप मनकामेश्वर मंदिर से जनकपुरी के लिए रवाना होंगे। भावना स्टेट चौराहे से जनकपुरी महल तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।


जनकपुरी महोत्सव में तीन दिन भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

जनकपुरी महोत्सव का आयोजन इस बार भावना एस्टेट में किया जा रहा है। सात अक्तूबर से नौ अक्तूबर के बीच हाईवे पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। दोपहर तीन से रात एक बजे तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। श्रद्धालुओं के लिए पांच प्रवेश द्वार और अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

ये रहेगी व्यवस्था

  • आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे 19 पर रैपुरा जाट से कुबेरपुर कट के बीच भारी वाहनों का आगमन बंद रहेगा। हल्के चार पहिया वाहनों को चलने दिया जाएगा।
  • फिरोजाबाद से मथुरा यमुना एक्सप्रेस वे होकर जा सकेंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर, जयपुर कुबेरपुर से इनर रिंग रोड, शमशाबाद, इरादतनगर और सैंया होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से फिरोजाबाद: रोहता नहर से दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर और एत्मादपुर होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से हाथरस: रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेसवे से होकर जा सकेंगे।
  • ग्वालियर से जलेसर: रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर और टूंडला होकर जा सकेंगे।
  • मथुरा से फिरोजाबाद: रैपुरा जाट-दक्षिणी बाईपास, ग्राम बाद, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया और इनर रिंग रोड से जाएंगे। यमुना एक्सप्रेस से कुबेरपुर पर उतरकर भी नेशनल हाईवे से जा सकते हैं।
  • जलेसर से आगरा: मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर-बरहन तिराहा होकर आवागमन होगा।
  • जयपुर से हाथरस: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, इनर रिंग रोड और यमुना एक्सप्रेसवे।
  • जयपुर से फिरोजाबाद: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड और एत्मादपुर।
  • जयपुर से जलेसर: महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, इनर रिंग रोड, कुबेरपुर, एत्मादपुर और टूंडला होकर जा सकेंगे।

जनकपुरी में यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

  • जनक महल के पीछे वीवीआईपी/वीआईपी पार्किंग।
  • भावना स्टेट अपार्टमेंट में पास/कार्ड धारकों की पार्किंग—250 से 275 वाहन।
  • नवीन जैन का प्लाट—700 से 750 वाहन।
  • कमल चौधरी का प्लाट—300 से 350 वाहन।
  • पुरुषोत्तम दास सावित्री हॉस्पिटल के पास देव कॉलेज के सामने तीन खाली प्लाट—200 से 225 वाहन।
  • क्षमता बढ़ने पर होली पब्लिक स्कूल मैदान—80 से 90 वाहन।
  • गणपति किंग काउंटी अपार्टमेंट के पास खाली प्लाट—70 से 80 वाहन।
  • भावना स्टेट अपार्टमेंट के सामने बैरियर से जनक महल होते हुए रामरघु अपार्टमेंट तक नो व्हीकल जोन रहेगा।