विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर खुशी में छलके जाम, तोड़ दिया आगरा में शराब की बिक्री का रिकार्ड

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 09 Nov 2026 07:07 PM (IST)

दीपावली पर आगरा में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया, एक ही दिन में आठ करोड़ रुपये की शराब ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। दीपावली पर खुशियों का जश्न मनाने में शराब के शौकीनों ने भी जमकर खर्च किया। त्योहार के उत्साह में जिले में एक ही दिन में आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई। यह इस दिन की अब तक की सबसे अधिक खपत बताई जा रही है। पिछले साल दीपावली के मौके पर छह करोड़ रुपये की शराब बिकी थी।

इस वित्तीय साल में आबकारी विभाग का 2300 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। अभी तक 40 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है। सामान्यतौर हर दिन पांच करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है। दीपावली या फिर होली के मौके पर शराब की बिक्री बढ़ जाती है। इस साल महंगे और मध्यम बजट की शराब की सबसे अधिक बिक्री हुई है। दीपावली की शाम तक 75 प्रतिशत दुकानों में महंगी और मध्यम ब्रांड की शराब की कमी हो गई।

कई दुकानों में स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। दीपावली पर जाम छलकाने के लिए लोगों ने दिल खोलकर खर्च किया। शराब की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही और शाम होते-होते बिक्री में तेजी आ गई।

जिला आबकारी अधिकारी केपी यादव ने बताया कि इस साल दीपावली के मौके पर आठ करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। पिछले साल यह छह करोड़ रुपये थी। कई दुकानों में शाम तक महंगी और मध्यम ब्रांड की शराब का स्टाक खत्म हो गया था।

10 से 15 रुपये प्रति बोतल अधिक लिए

शराब की कई दुकानों में ओवर चार्जिंग भी की गई। 10 से 15 रुपये प्रति बोतल अधिक लिया गया। हालांकि आबकारी विभाग के अधिकारियों के पास किसी भी शौकीन ने कोई शिकायत नहीं की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।