Move to Jagran APP

Agra Crime News: आगरा में बदमाशों का आतंक, पता पूछने के बहाने घर में घुसा और महिला के गले से चेन खींच कर भागा

Agra Crime News सड़क पर बदमाश का साथी पहले से बाइक चालू करके खड़ा था। बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकला। महिला के शोर मचाने पर कालोनी के लोग बाहर निकल आए। बदमाशों पहले से रेकी की हुई थी।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavPublished: Sun, 04 Dec 2022 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2022 11:24 PM (IST)
Agra Crime News: आगरा में बदमाशों का आतंक, पता पूछने के बहाने घर में घुसा और महिला के गले से चेन खींच कर भागा
घटना सीसीटीवी कैमरे में आ गई है।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा की लायर्स कालोनी में बदमाशों ने रविवार को दिनदहाड़े दुस्साहस दिखाया। बाइक सवार बदमाश घर में घुस गए। मिष्ठान व्यवसायी की पत्नी के गले से चेन लूट ली। उसका एक साथी सड़क पर बाइक चालू करके खड़ा था। बदमाश उस पर बैठकर भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में आ गई है।  

loksabha election banner

घटना सुबह लगभग सवा नौ बजे की है। सेंट जोंस चौराहे पर अनिल कुमार की बृजवासी स्वीट्स के नाम से दुकान है। अनिल जयपुर गए थे। उनकी पत्नी रीता घर की चारदीवारी के अंदर रखे गमलों में पानी डाल रही थी और मुख्य गेट खुला हुआ था। 

इसी दौरान एक युवक अंदर आ गया। रीता से पता पूछने लगा। उन्होंने युवक को गेट के बाहर जाने के लिए कहा, जिस पर वह उनकी ओर आने लगा। खतरे का आभास होने पर रीता ने वाइपर उठा लिया। वह कुछ करती इससे पहले बदमाश ने उन्हें दबोच लिया। गुत्थम-गुत्था के बाद उनकी चेन लूट कर भाग गया। 

शोर सुन घर से बाहर निकले

रीता ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। सड़क पर बदमाश का साथी पहले से बाइक चालू करके खड़ा था। बदमाश बाइक पर बैठकर भाग निकला। रीता के शोर मचाने पर कालोनी के लोग बाहर निकल आए। उन्होंने कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। जिसमें बदमाशों की फुटेज मिल गई है। बदमाश कालोनी में करीब आधा घंटे से रेकी कर रहे थे।

कालोनी की महिलाएं चिंतित

वारदात के बाद कालोनी की महिलाएं चिंतित हैं। उनका कहना था कि सुरक्षा के लिए कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। कालोनी में बाइक सवार घरों के सामने दिन भर चक्कर लगाते रहते हैं। ऐसे में किसी पर शक होने पर पूछताछ करने का प्रयास किया जाए तो वह लड़ने पर आमादा हो जाता है।

पाश कालोनी में पहले भी हो चुकी हैं वारदात

  • अक्टूबर 2022: कान्वेंट स्कूल के शिक्षक की पत्नी से बदमाश ने चेन लूटी
  • सितंबर 2022: लायर्स कालोनी दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।
  • दिसंबर 2020: हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के गोदाम से बदमाश 11 लाख रुपये लूट ले गए थे। पुलिस ने दो दिन बाद घटना का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया था।
  • दिसंबर 2015 में डाक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिपिक दिलावर सिंह के घर पर सरेशाम डकैती डाली थी। वहां से नकदी-जेवरात और कारतूस लूट कर ले गए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.