Move to Jagran APP

Agra Crime News: सरेराह बहन पर ताबड़तोड़ गोलियाें चला हत्या करने वाला निक्कू गिरफ्तार, मथुरा भाग गया था आरोपित

Agra Crime News हत्या के बाद ससुराल मथुरा भाग गया था आरोपित पुलिस ने दबोचा। चाचा की पिस्टल से बहन को मारी थी गोलियां पुलिस ने किया बरामद। शाहगंज के जोगीपाड़ा में शनिवार को संपत्ति के विवाद में कर दी थी बहन की हत्या।

By Ali AbbasEdited By: Tanu GuptaPublished: Mon, 28 Nov 2022 12:48 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:48 PM (IST)
बहन पूनम चौधरी का हत्यारा भाई निक्कू चौधरी। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। शाहगंज के जोगीपाड़ा में संपत्ति के विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चला बहन की हत्या करने वाले निक्कू चौधरी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित हत्या करने के बाद अपनी ससुराल मथुरा भाग गया था। उसने शूटर चाचा ओपी की पिस्टल से बहन पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। बताया जाता है कि उसके दोनों बच्चे यहां पर रह गए थे। जिन्हें वह अपने साथ ले जाने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।  

loksabha election banner

शाहगंज जोगीपाड़ा बाजार निवासी शूटर ओपी-लाला के भतीजे निक्कू चौधरी का अपनी बहन पूनम चौधरी से संपत्ति का विवाद चल रहा था। अविवाहित बहन पूनम संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रही थी। इधर, निक्कू चौधरी ने पिता की मृत्यु के बाद अपनी विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी खर्चा देना बंद कर दिया था। वर्ष 2006 में पति रूपेश चौधरी की हत्या के बाद भी नीलू अपने मायके सलेमपुर बुलंदशहर में रहकर बेटे को पढा रही हैं।

नीलू 26 नवंबर की सुबह जोगीपाड़ा निक्कू चौधरी उर्फ ललित चौधरी से खर्चा मांगने आई थीं। आरोपित द्वारा खर्चा देने से मना करने पर नीलू ने बाजार में उसकी दुकान पर ताला लगा दिया था। पूनम चौधरी ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया था। दुकान पर ताला लगाने से क्रुद्ध होकर निक्कू चौधरी ने बहन पूनम और भाभी नीलू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पूनम के सिर और सीने में गोली लगने पर उनकी मौके पर मृत्यु हाे गई थी। भाभी नीलू चौधरी की बांह में गोली लगने से वह घायल हो गई थीं।

मामले में नीलू चाैधरी ने देवर निक्कू के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया था। हत्याकांड के बाद आरोपित निक्कू चौधरी बाइक और कार की मदद से बाहर भाग गया था। आरोपित ने पुलिस को बताया कि मथुरा में उसकी ससुराल है। वह बहन की हत्या करने के बाद वहां चला गया था। पुलिस के अनुसार आरोपित से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Agra Crime News: 50 तोले सोने के साथ घर से देशी घी भी बटोर ले गए चोर, आगरा में 25 लाख से ज्यादा की चोरी

खुद ही थाने पहुंचने की चर्चा

हत्यारे के खुद से थाने पहुंचे की चर्चा है। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा परिवार के लोगों पर दबाव बनाने और ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। वह परिचितों के माध्यम से खुद ही थाने पहुंच गया था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ेंः AQI Agra: तेजी से बिगड़ी आबोहवा, संजय प्लेस का हाल खराब, देखिए आगरा में इलाकेवार एक्यूआइ

सट्टेबाज की स्कार्पियो से भागा था निक्कू

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपित निक्कू चौधरी बाइक से पथौली पहुंचा था। यहां पर उसकी बड़ी बहन रहती है। वहां पर पहले से काले रंग की स्कार्पियो खड़ी थी। जिसमें बैठकर वह शहर से बाहर गया था। उक्त स्कार्पियो निक्कू के सट्टेबाज दोस्त की बताई गई है।

बहन की दोस्ती भी हत्या का कारण

पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि पूनम चौधरी की हत्या के पीछे उसकी मुस्लिम युवक से दाेस्ती भी थी। निक्कू चौधरी को बहन उक्त युवक से दोस्ती पसंद नहीं थी। उसे लगता था कि बहन पूनम को संपत्ति में हिस्सा मांगने के लिए उसका दोस्त भड़का रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.