AGRA CoronaVirus News Update: दीपावली पर कोरोना वायरस से आगरा के एक और नामचीन की मौत, स्थिति हो रही खतरनाक
AGRA CoronaVirus News Update ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार शाम को आए थे 83 नए मामले। एक्टिव केस बढ़कर 595 पर पहुंचे। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा अब 8085 पर। मौत का आंकड़ा 155 पर पहुंच चुका है।
आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से एक और नामचीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। आगरा के सांध्य अखबार स्वराज टाइम्स के संपादक विजय शर्मा का देहांत शुक्रवार देर रात कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गया है। उनका उपचार प्रभा हॉस्पिटल में चल रहा था। शनिवार सुबह जब लोगों को जानकारी हुई तो स्तब्ध रह गए। हालांकि प्रशासन ने अपने आंकड़ों में श्री शर्मा के निधन को अभी शामिल नहीं किया है। इससे पहले छोटी दीपावली को दिन भर में रिकॉर्ड तोड़ 83 नए केस आए थे। इससे साफ है कि अब कोरोना वायरस संक्रमण और तेजी से फैल रहा है। जबकि काफी लोग तो जांच कराने पहुंच ही नहीं रहे हैं। वहीं शुक्रवार को एक और मौत हो गई थी। 45 वर्ष के न्यूआगरा निवासी व्यक्ति ने दम तोड़ा था। सरकारी आंकड़ों में अब मृतक संख्या 155 हो गई है। वहीं शुक्रवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8085 हो चुकी है। गुरुवार को भी एक मौत हुई थी और 68 केस आए थे। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर 595 हो गए हैं। अागरा में अब तक कुल 7,335 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शुक्रवार तक 3,04,438 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार तक 3,00,906 लोगों की जांच हुई थी। ठीक होने की दर घटकर 90.70 फीसद पर आ चुकी है।
नवंबर में अभी तक के सर्वाधिक केस
कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढने लगी है। इस महीने सर्वाधिक 83 नए मरीज शुक्रवार को सामने आए हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। न्यू आगरा, दयालबाग निवासी 45 साल के कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, नवंबर में अभी तक के सर्वाधिक 83 नए केस सामने आए हैं। एसएन मेडिकल कालेज के विभागाध्यक्ष, दो जूनियर डाक्टर की रिपोर्ट पाजिटिव आइ है। मंडी सईद खां के दंपती, नेहरू नगर, विजय नगर कालोनी, आवस विकास कालोनी, बैंक कालोनी में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 8085 पहुंच गई है, 7335 मरीज ठीक हो चुके हैं। 595 मरीजों का इलाज चल रहा है।
एम्बुलेंस सेवाएंं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
नवंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 नवंबर, 48 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7281, 146 की मौत, 6763 लोग हुए ठीक।
02 नवंबर, 49 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7330, 146 की मौत, 6812 लोग हुए ठीक।
03 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7391, 146 की मौत, 6857 लोग हुए ठीक।
04 नवंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7444, 147 की मौत, 6889 लोग हुए ठीक।
05 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7512, 148 की मौत, 6913 लोग हुए ठीक।
06 नवंबर, 79 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7591, 148 की मौत, 6965 लोग हुए ठीक।
07 नवंबर, 67 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7658, 149 की मौत, 7021 लोग हुए ठीक।
08 नवंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7736, 150 की मौत, 7072 लोग हुए ठीक।
09 नवंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7808, 150 की मौत, 7122 लोग हुए ठीक।
10 नवंबर, 65 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7873, 152 की मौत, 7,122 लोग हुए ठीक।
11 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7934, 153 की मौत, 7,224 लोग हुए ठीक।
12 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8002, 154 की मौत, 7,268 लोग हुए ठीक।
13 नवंबर, 83 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8085, 155 की मौत, 7335 लोग हुए ठीक।