AGRA CoronaVirus News Update: आगरा में दीपावली पर कोरोना वायरस का नए केसों का बड़ा धमाका, एक और मौत
AGRA CoronaVirus News Update ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण के शुक्रवार शाम को आए 83 नए मामले। एक्टिव केस बढ़कर 595 पर पहुंचे। कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा अब 8085 पर। मौत का आंकड़ा 155 पर पहुंच चुका है।
आगरा, जागरण संवाददाता। दीपावली पर कोरोना वायरस का आगरा में बड़ा धमाका हुआ है। छोटी दीपावली के दिन भर में रिकॉर्ड तोड़ 83 नए केस आए हैं। नवंबर क्या बीते तीन महीने में इतने केस एक दिन में नहीं आए थे। वहीं शुक्रवार को एक और मौत हो गई है। इस बार 45 वर्ष के न्यूआगरा निवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। अब मृतक संख्या 155 हो गई है। वहीं शुक्रवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 8085 हो चुकी है। गुरुवार को भी एक मौत हुई थी और 68 केस आए थे। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर 595 हो गए हैं। अागरा में अब तक कुल 7,335 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। शुक्रवार तक 3,04,438 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। गुरुवार तक 3,00,906 लोगों की जांच हुई थी। ठीक होने की दर घटकर 90.70 फीसद पर आ चुकी है।
एम्बुलेंस सेवाएंं
108 सेवा- 35
ALS सेवा- 02
102 सेवा- 44
नवंबर में यूं बढ़ा आगरा में कोरोना का ग्राफ
01 नवंबर, 48 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7281, 146 की मौत, 6763 लोग हुए ठीक।
02 नवंबर, 49 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7330, 146 की मौत, 6812 लोग हुए ठीक।
03 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7391, 146 की मौत, 6857 लोग हुए ठीक।
04 नवंबर, 53 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7444, 147 की मौत, 6889 लोग हुए ठीक।
05 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7512, 148 की मौत, 6913 लोग हुए ठीक।
06 नवंबर, 79 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7591, 148 की मौत, 6965 लोग हुए ठीक।
07 नवंबर, 67 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7658, 149 की मौत, 7021 लोग हुए ठीक।
08 नवंबर, 78 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7736, 150 की मौत, 7072 लोग हुए ठीक।
09 नवंबर, 71 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7808, 150 की मौत, 7122 लोग हुए ठीक।
10 नवंबर, 65 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7873, 152 की मौत, 7,122 लोग हुए ठीक।
11 नवंबर, 61 नए, कुल कोरोना संक्रमित 7934, 153 की मौत, 7,224 लोग हुए ठीक।
12 नवंबर, 68 नए, कुल कोरोना संक्रमित 8002, 154 की मौत, 7,268 लोग हुए ठीक।