विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहले मिठाई पर महंगाई के बादल, कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने पर आगरा में असर

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 02 Nov 2026 02:44 PM (IST)

पेट्रोलियम मंत्रालय ने व्यावसायिक सिलिंडर के दाम फिर बढ़ाए हैं, जिससे आगरा में नाश्ते और दीवाली की मिठाइयों पर महंगाई ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक बार फिर से व्यावसायिक सिलिंडर के रेट में बढ़ोत्तरी कर दी। तीसरे माह सिलिंडर के रेट में साढ़े नौ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। पांच किग्रा के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) में दो रुपये बढ़े हैं। व्यावसायिक सिलिंडर महंगा होने का असर नाश्ता से लेकर खानपान पर भी पड़ेगा। जलेबी से लेकर बेढ़ई सहित अन्य में एक से डेढ़ रुपये की बढ़ोत्तरी से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

वहीं जिले की 89 एजेंसियों में साढ़े 14 लाख घरेलू और 70 हजार व्यावसायिक सिलिंडर के कनेक्शन हैं। माह की पहली तारीख को पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा सिलिंडरों के रेट में बदलाव किया जाता है। रविवार सुबह सात बजे व्यावसायिक सिलिंडर के रेट में साढ़े नौ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई। अब सिलिंडर 2873.50 रुपये में मिलेगा। पांच किग्रा के एफटीएल सिलिंडर में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। अब यह 769 रुपये में मिलेगा।

त्योहार से पहले हुई इस मूल्य वृद्धि का असर दीपावली पर बिकने वाली मिठाई पर भी देखने को मिल सकता है। बड़े प्रतिष्ठित हलवाई तो मूल्यवृद्धि करने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि बिक्री पर असर देखने को मिलेगा लेकिन मोहल्लों में चल रही छोटी दुकानों पर मिठाई की कीमत बढ़ाने की आशंका है।

घरेलू सिलिंडर के रेट में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। यह 954.50 रुपये में मिलेगा। इंडियन आयल वितरण संघ के राष्ट्रीय समन्वयक विपुल पुरोहित ने बताया कि एक अक्टूबर को साढ़े 61 रुपये और एक सितंबर को साढ़े नौ रुपये की बढ़ोत्तरी व्यावसायिक सिलिंडर में हुई थी।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।