Move to Jagran APP

जल निगम दूर करेगा जलापूर्ति की बाधा

आगरा : वार्ड 38 (गैलाना क्षेत्र) में जलापूर्ति की बाधा जल्द दूर होगी। जल निगम सर्वे करेगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 10:00 AM (IST)
जल निगम दूर करेगा जलापूर्ति की बाधा
जल निगम दूर करेगा जलापूर्ति की बाधा

आगरा : वार्ड 38 (गैलाना क्षेत्र) में जलापूर्ति की बाधा जल्द दूर होगी। जल निगम सर्वे करेगा। इस कार्य में जल संस्थान भी मदद करेगा।

loksabha election banner

दैनिक जागरण के 'जागरण आपके द्वार' में गैलाना, निर्भयनगर व उसके आसपास के लोगों ने परेशानियां सुनाई थीं। 60 फीसद क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं होती है। आधा दर्जन कॉलोनियों में सीवर लाइन बिछ चुकी है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। बाकी क्षेत्र में सीवर लाइन नहीं बिछी है। ऐसे क्षेत्रों में जल निगम सर्वे करेगा। मेयर नवीन जैन ने बताया कि जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। वहीं बुधवार को नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया।

सदन में उठाएंगे पानी की समस्या

पार्षद विकलेश यादव का कहना है कि वार्ड 38 में पानी की समस्या को नगर निगम के सदन में उठाया जाएगा। जल संस्थान के अफसरों की लापरवाही के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द हटेगा अतिक्रमण

गैलाना रोड सहित अन्य से अगले सप्ताह अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

मरम्मत के चलते सात घंटे बंद रहेगा एमबीबीआर प्लांट : गुरुवार शाम आधे शहर में जलापूर्ति में दिक्कत आएगी। सुबह दस से शाम पांच बजे तक सिकंदरा स्थित एमबीबीआर प्लांट बंद रहेगा। इस दौरान प्लांट की मरम्मत होगी।

एक साल के बाद एमबीबीआर प्लांट की मरम्मत की जा रही है। प्लांट शाम पांच बजे के बाद चालू होगा। जल निगम के एक अधिकारी ने बताया कि प्लांट की क्षमता 144 एमएलडी है। 135 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। इन क्षेत्रों में हो सकती दिक्कत

सिकंदरा, बोदला, शाहगंज, आवास विकास सेक्टर एक से 16 तक, खंदारी, लायर्स कालोनी, दयालबाग, सूर्य नगर कालोनी, संजय प्लेस, लोहामंडी व उसके आसपास के क्षेत्र।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.