Move to Jagran APP

शहर और जनकपुरी के विकास पर संकट के बादल

आगरा: शहर और जनकपुरी के विकास कार्यो पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकारी विभागों के उत्पीड़न से परेशान हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदारों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 11:27 PM (IST)
शहर और जनकपुरी के विकास पर संकट के बादल
शहर और जनकपुरी के विकास पर संकट के बादल

आगरा: शहर और जनकपुरी के विकास कार्यो पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सरकारी विभागों के उत्पीड़न से परेशान हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदारों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। इससे नगर निगम, एडीए और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सभी कार्य ठप हो जाएंगे।

loksabha election banner

पिछले दिनों उप्र राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने दो हॉटमिक्स प्लांट सील किए थे। ये प्लांट गैस से संचालित हो रहे थे। इसके विरोध में शनिवार को आगरा हॉटमिक्स प्लांट के डेढ़ दर्जन ठेकेदारों की बैठक हुई। अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि दोनों प्लांट संचालकों के पास प्रदूषण से संबंधित प्रमाण पत्र थे। इस दौरान महेश मेघरानी, राजीव खट्टर, राम प्रकाश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुनील गोयल, आलोक गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे। नगर निगम: 20 सितंबर के बाद से नगर निगम द्वारा शहर में 70 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व मरम्मत होगी। ठेकेदारों की हड़ताल से ये काम ठप हो जाएंगे। लोक निर्माण विभाग: जीएसटी सहित अन्य भुगतान न होने से परेशान ठेकेदार हड़ताल पर चले गए हैं। इससे सड़कों निर्माण बंद है। अब यदि हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदार भी हड़ताल पर गए तो मुश्किल बढ़ जाएगी। एडीए: 25 सितंबर के बाद एडीए द्वारा छह करोड़ रुपये की लागत से शास्त्रीपुरम व अन्य योजनाओं में सड़क निर्माण व मरम्मत होनी है। वहीं इनर ¨रग रोड सहित अन्य सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकेगी। जनकपुरी: छह अक्टूबर से विजयनगर में जनकपुरी सजेगी। इसमें 15 करोड़ के विकास कार्य होने हैं। नगर निगम साढ़े सात करोड़, पीडब्ल्यूडी साढ़े छह करोड़ और एडीए 1.33 करोड़ से सड़क निर्माण व मरम्मत कराएगा। शनिवार को एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना ने विकास कार्यो के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जल्द टेंडर जारी करने के निर्देश दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.