विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खिलौने की सीटी सांस की नली में फंसी, समझते रहे खांसी, SN में हुआ जटिल ऑपरेशन

By Ajay Dubey Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Nov 2026 10:09 PM (IST)

आगरा में एक पांच वर्षीय बच्चे ने खेलते समय खिलौने की सीटी निगल ली, जो उसकी श्वास नली में फंस ...और पढ़ें

एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर्स की टीम।

एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर्स की टीम।

HighLights

  1. सीटी श्वास नली में फंसने से सांस लेने में परेशानी हुई।

  2. एसएन मेडिकल कॉलेज में ब्रोंकोस्कोपी से सीटी निकाली गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। मासूम ने खेलते खेलते खिलौने वाली सीटी मुंह में डाल ली, सीटी श्वास नली में फंस गई। इससे खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगी। डाक्टर और स्वजन मौसम बदलने से होने वाली खांसी समझते रहे। एसएन मेडिकल कालेज में बच्चे की ब्रोंकोस्कोपी कर श्वासनली में फंसी सीटी निकाली गई। गुरुवार को बच्चे की छुट्टी कर दी गई।

खेरागढ़ के रहने वाले पांच वर्ष के बच्चे को सांस लेने में परेशानी, खांसी और रात में नींद ना आने की समस्या के साथ स्वजन एसएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। ईएनटी विभाग की डा. रोहिणी ने एक्सरे कराया, इसमें श्वासनली में कोई बाहरी वस्तु दिखाई नहीं दी। मगर, जिस तरह से मासूम को परेशानी हो रही थी, इससे श्वासनली में बाहरी वस्तु फंसी होने की आशंका थी।

बच्चे की ब्रोंकोस्कोपी की गई, इसमें श्वासनली में जहां दोनों फेफड़ों के लिए हवा जाने का रास्ता शुरू होता है वहां सीटी फंसी हुई थी, एक रास्ते से हवा अंदर जा रही थी। इसके कारण ही बच्चे को खांसी आ रही थी। सीटी निकालने के बाद बच्चे काे निगरानी में रखा गया। ईएनटी विभाग की अध्यक्ष डा. रितु गुप्ता, डा. अखिल प्रताप सिंह का सहयोग रहा।

ये करें

  • तीन वर्ष तक के बच्चों को खेलने के लिए छोटी वस्तु ना जें जिसे वह मुंह में डाल सके
  • मूंगफली अपने सामने खिलाएं
  • तीन से पांच वर्ष तक के बच्चे खाते समय बात भी करते हैं तो उनकी श्वास नली में बाहरी वस्तु फंस सकती है
  • बच्चों को सांस लेने में परेशानी और खांसी की समस्या होने पर डाक्टर को दिखाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।