विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा BSA पर 19 साल चला मुकदमा, अब शिकायतकर्ता बोला... मैंने नहीं लिखाया

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 19 Nov 2026 11:43 AM (IST)

न्यायालय ने तत्कालीन बीएसए कोमल यादव को 19 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. तत्कालीन बीएसए कोमल यादव 19 साल बाद बरी।

  2. न्यायालय ने घटना और शिकायत की तारीखों में अंतर पाया।

जागरण संवाददाता, आगरा। 19 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद न्यायालय ने तत्कालीन बीएसए कोमल यादव को एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य आरोपों से बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान एकमात्र गवाह भूदेव जाटव ने कहा कि उसने मुकदमा दर्ज नहीं कराया और वह आरोपित को नाम, चेहरे या पद से नहीं जानता। उसे मुकदमे की जानकारी छह हजार रुपये का चेक मिलने पर हुई थी।

उसने 20 फरवरी 2018 को न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा समाप्त करने की मांग की थी। अछनेरा थाने में 23 जुलाई 2007 को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि रायभा निवासी भूदेव जाटव के साथ 16 फरवरी 2006 को बीएसए कार्यालय में अभद्रता और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल हुआ।

न्यायालय ने 13 फरवरी 2008 को संज्ञान लिया। निर्णय में घटना की तारीख और 9 जुलाई 2007 व 23 जुलाई 2007 की तारीखों के अंतर को संदेह पैदा करने वाली परिस्थिति माना। इसके बाद तत्कालीन बीएसए कोमल यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।