Move to Jagran APP

किताबों में खोज रहे बिग बैंग थ्योरी और ब्रह्मांड के रहस्य

आगरा कॉलेज मैदान में 27 फरवरी तक लगेगा आगरा पुस्तक मेला, महापुरुषों की जीवनी और मोटीवेशनल किताबों को किया जा रहा पसंद

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 06:00 AM (IST)
किताबों में खोज रहे बिग बैंग थ्योरी और ब्रह्मांड के रहस्य
किताबों में खोज रहे बिग बैंग थ्योरी और ब्रह्मांड के रहस्य

आगरा, जागरण संवाददाता। मेला है भाई किताबों का, लेकिन कुछ अलग चाहते हैं तो भी आपके लिए बहुत कुछ है। पुस्तक मेले के साथ लगी विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ब्रह्मांड के रहस्य से रूबरू हो रहे हैं। गैलेक्सी के बनने से लेकर तारों के टूटने और बिग बैंग थ्योरी को समझा जा रहा है। पुस्तक मेले में हर वर्ग की पसंद और मतलब की किताबें मौजूद हैं।

loksabha election banner

आगरा कॉलेज ग्राउंड में 27 फरवरी तक आगरा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया है। पुस्तक मेले में देशभर के प्रसिद्ध प्रकाशकों की 50 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। इनमें साहित्यकार, जीवनी, उपन्यास से लेकर काव्य संग्रह और विज्ञान से जुड़ी किताबों की भरमार है। गायत्री, राजकमल, नेशनल बुक ट्रस्ट, प्रकाशन विभाग और प्रकाशन संस्थान जैसे बड़े प्रकाशन पुस्तक मेले की शान बढ़ा रहे हैं। प्रेमचंद्र के गोदान से लेकर तस्लीमा नसरीन के बेशर्म उपन्यास को खरीदने के लिए पुस्तक प्रेमी उत्साह दिखा रहे हैं। पुस्तक मेले में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं। अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, स्वामी विवेकानंद आदि की जीवनी के साथ मोटीवेशनल किताबों को युवा अधिक पसंद कर रहे हैं। किताबों पर मिल रही है छूट 90 फीसद तक छूट

-पुस्तक मेले ने यह बात तो साफ कर दी है कि इस शहर के लोगों में पढ़ने की दिलचस्पी अभी बाकी है। पुस्तक मेला न तो घूमने की जगह है और न ही टाइम पास की, फिर अगर वहा भीड़ उमड़ रही है तो जाहिर है कि लोग किताबों के आकर्षण में बंधकर ही वहा आ रहे हैं। प्रकाशक किताबों पर 90 फीसद तक की छूट दे रहे हैं। बड़े प्रकाशनों के पास पुस्तकों का भंडार : आगरा पुस्तक मेला में आए एक दर्जन से अधिक प्रकाशनों के हर वर्ग की पसंदीदा पुस्तकों का भंडार है। गायत्री पब्लिकेशन के पास वेद और धर्म से जुड़ी करीब 3200 पुस्तकों का भंडार है। वहीं राजकमल प्रकाशन के पास प्रसिद्ध साहित्यकारों का काव्य और गद्य संग्रह का भंडार है। राजकमल प्रकाशन के मनीष पांडेय ने बताया कि पाठक इन दिनों प्रेरक और प्रसिद्ध लोगों की जीवनी पर आधारित साहित्य को पढ़ने में रुचि दिखा रहा है। पुस्तक मेले में मिल रही कुंभ मेले की जानकारी

पुस्तक मेले में कुंभ मेले पर आधारित किताबों का निश्शुल्क वितरण किया जा रहा है। इन किताबों में कुंभ मेले की विस्तृत जानकारी है। मेले में आने वाले लोग उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के काउंटर से कुंभ मेले की जानकारी ले रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में मोबाइल प्लेनेटोरियम बन रहा आकर्षण का केन्द्र

- विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों को मोबाइल प्लेनेटोरियम खूब भा रहा है। इनमें लाइट और साउंड के माध्यम से ब्रह्मांड की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही टेलीस्कोप से स्काई वॉच और आकाशगंगा का नजारा भी दिखाया जा रहा है। बच्चों ने टेलीस्कोप से देर तक सूरज और खुले आसमां को निहारा। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी देवेन्द्र शाह ने बताया कि 20 मिनट के शो में गैलेक्सी, सौरमंडल और बिगबैंग थ्योरी की जानकारी दी जा रही है। -पुस्तक मेले में हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रकाशकों ने स्टॉल लगाए हैं। हर साल ताज महोत्सव के साथ पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

मनोज सिंह चंदेल, संयोजक, आगरा पुस्तक मेला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.