विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में भाजपा ने घोषित की जिला कार्य समिति, 27 पदाधिकारी और 59 सदस्य शामिल

Published: Fri, 03 Apr 2026 02:04 AM (IST)

आगरा भाजपा ने जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की नियुक्ति के एक साल बाद अपनी जिला कार्य समिति की घोषणा की है। इसमें 27 पदाधिकारी और 59 सदस्य शामिल हैं।

एआई जेनेरेटेड तस्वीर

एआई जेनेरेटेड तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। भाजपा की जिला कार्य समिति की घोषणा गुरुवार रात हो गई। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया की ताजपोशी के एक वर्ष से अधिक समय बाद घोषित की गई कार्य समिति में 27 पदाधिकारी और 59 सदस्य शामिल हैं।

तीन महामंत्रियों में से एक महामंत्री का पद अभी रिक्त रखा गया है। जिला संगठन का दावा है कि कार्य समिति में जिले के सभी मंडलों का प्रतिनिधित्व है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग समेत सभी वर्गाें को साथ लेकर चलने का प्रयास किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद घोषित की गई जिला कार्य समिति में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सहदेव शर्मा, उमाशंकर माहौर, देवेंद्र वर्मा, चौ. तपेश जैन, संतोष सिकरवार, मानवेंद्र राठौर, हरिओम रावत, राजकुमार कुशवाह शामिल हैं।

सत्यप्रकाश लोधी और सत्यदेव दुबे को महामंत्री बनाया गया है। महामंत्री के एक पद को रिक्त रखा गया है। संगठन में आठ मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें बबीता चौहान, आशा देवी चक, सतेंद्र वरुआ, सतीश त्यागी, हीरा सिंह, महेंद्र वर्मा निषाद, अंबुज द्विवेदी और वीरपाल शामिल हैं।

नीरज परमार को कोषाध्यक्ष, मयंक कुलश्रेष्ठ को सह-कोषाध्यक्ष, गौरव सोलंकी को कार्यालय प्रभारी, धर्मेंद्र उपाध्याय को सह-कार्यालय प्रभारी, मुकेश चाहर को मीडिया प्रभारी, मनीष थापक, राहुल पाराशर, लवलेश कुमार को सह-मीडिया प्रभारी और गौरव ठाकुर को आईटी संयोजक बनाया गया है। पदाधिकारियों में दो और सदस्यों में सात महिलाएं शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि कार्य समिति में सभी 21 मंडलों का प्रतिनिधित्व है। सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्गों के लोगों को समिति में स्थान दिया गया है।

यह बने कार्य समिति सदस्य

हेमेंद्र तिवारी, सोनू रघुवंशी, लाल सिंह लोधी, अंजूलता, अशोक चाहर, राधेश्याम कुशवाह, सरोज चाहर, डॉ. रामनिवास भारतीय, अंशुल राणा, प्रकाश राजपूत, अरविंद पाराशर, महेश कर्दम, विष्णु प्रजापति, ज्योति जादौन, अनुपमा चौहान, यशपाल राणा, उदयभान त्यागी, मातेंद्र धाकरे, संजीव इंदौलिया, प्रमोद सिकरवार, कृष्णवीर, गीता कर्दम।

डॉ. नेम सिंह, मुकुल, चेतन चाहर, प्रमोद चाहर, देवेश लवानिया, राजवीर सिंह, डॉ. रामनरेश शर्मा, अमरपाल मुखिया, शिव कुमार तोमर, मुकेश परमार, दिनेश गोयल, उत्तम सिंह बाल्मीकि, जेंडल शर्मा, गंगाधर कुशवाह, मुरारी लाल गोयल, राजवीर बघेल, रुमाल सिंह, तेजेंद्र गुर्जर, राजेश तोमर, मोनिका चाहर।

राजकुमार पुंडीर, सोनू शर्मा, प्रयाग नारायण शर्मा, हरिदास कठेरिया, अनिल नरवरिया, मनीषा, सुनीता सारस्वत, डॉ. लक्ष्मी वर्मा, हरेंद्र सिंह, देवेंद्र चाहर, प्रेम सिंह बघेल, रामदेव भगोर, शिवपाल कुलश्रेष्ठ, वीरेंद्र रघुवंशी, छीतर सिंह, रामनिवास निषाद, प्रदीप बघेल।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा... कई पुराने चेहरे हुए बाहर, देखें पूरी लिस्ट