विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा... कई पुराने चेहरे हुए बाहर, देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 03 Apr 2026 01:48 AM (IST)

गोरखपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति ...और पढ़ें

भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई पुराने चेहरे बाहर

भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा, कई पुराने चेहरे बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने गुरुवार देर रात नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इस बार संगठन में बड़े बदलाव किए गए हैं, जो नई रणनीति और संतुलन की ओर संकेत करते हैं।

घोषित सूची में पूर्व कार्यकारिणी के 24 पदाधिकारियों में से 15 को जगह नहीं मिली है, जिससे व्यापक पुनर्संरचना साफ दिखती है। वहीं, कुछ अनुभवी नेताओं पर भरोसा कायम रखा गया है। मनोज शुक्ला और हरिकेश राम त्रिपाठी को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शुक्ला और जिला मंत्री सदानंद शर्मा को पदोन्नति देकर उपाध्यक्ष बनाया गया है। महिलाओं की भागीदारी इस बार बढ़ाई गई है। गीतांजलि श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, चंचला शुक्ला को जिला मंत्री और मंजू सिंह को लगातार दूसरी बार जिला मंत्री बनाया गया है।

पिछली कार्यकारिणी की चंद्रबाला श्रीवास्तव इस बार शामिल नहीं हैं। कोषाध्यक्ष पद पर शत्रुघ्न कसौधन को बरकरार रखा गया है, जिससे वित्तीय निरंतरता बनी रहे। वहीं, उमाशंकर निषाद, योगेश प्रताप सिंह और राजाराम कन्नौजिया को महामंत्री बनाया गया है।

पूर्व महामंत्री सबल सिंह को इस बार जगह नहीं मिली। कार्यकारिणी में पहली बार सह कोषाध्यक्ष और सह कार्यालय मंत्री के पद भी बनाए गए हैं। दिनेश चंद्र गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष और अखंड प्रताप नारायण शाही को सह कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।

नई टीम में सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है। विभिन्न वर्गों और जातियों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की गई है। यह कार्यकारिणी बदलाव, संतुलन और विस्तार की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

जिला कार्यकारिणी

  • जिलाध्यक्ष : जनार्दन तिवारी
  • जिला उपाध्यक्ष : छोटे लाल मौर्य, मनोज कुमार शुक्ला, ड. सदानंद शर्मा, ब्रह्मानंद शुक्ला, गीतांजलि श्रीवास्तव, हरिकेश राम त्रिपाठी, कृष्ण पाल सिंह व रतन प्रकाश दुबे
  • जिला महामंत्री : राजाराम कन्नौजिया, योगेश प्रताप सिंह व उमाशंकर निषाद
  • जिला मंत्री : मनोज सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, राकेश चौधरी, सुग्रीव तिवारी, मंजू सैंथवार, चंचला शुक्ला, उपेंद्र पासवान व बलवीर यादव
  • जिला कोषाध्यक्ष : शत्रुघ्न कसौधन
  • जिला सह कोषाध्यक्ष : दिनेश चंद्र गुप्ता
  • जिला कार्यालय मंत्री : दुर्गेश दुबे नीरज
  • जिला सह कार्यालय मंत्री : अखंड प्रताप नारायण शाही
  • जिला सोशल मीडिया : आलोक पटवा