विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम त्रिकोण में कोचिंग में काटा गया मैथ्स टीचर का गला, आगरा की आवास विकास कॉलोनी में मिला था शव

By Ali Abbas Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 12 Nov 2026 11:19 AM (IST)

आगरा में कोचिंग शिक्षक ओम प्रकाश यादव की हत्या का पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है, जिसमें प्रेम त्रिकोण की ...और पढ़ें

इनसेट में मृतक शिक्षक का फाइल फोटो।

इनसेट में मृतक शिक्षक का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, आगरा। कोचिंग मे शिक्षक ओम प्रकाश यादव यादव की हत्या का पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है। हत्या के पीछे प्रेम त्रिकोण की की आशंका जताई जा रही है। काल डिटेल के आधार पर पुलिस के शक की सुई एक युवती पर आकर टिक गई है। पुलिस टीमाें द्वारा दबिश दी जा रही है। एक टीम को बाहर भी भेजा गया है।

सेक्टर तीन स्थित वीएस प्लाजा में संचालित कोचिंग में शिक्षक ओम प्रकाश यादव का छह नवंबर को कई दिन पुराना शव मिला था। कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद निवासी शिक्षक वर्तमान में सेक्टर 13 आवास विकास कालोनी में रहते थे। वह सोमवार की शाम को अंतिम बार दिखाई दिए थे। उनकी स्कूटी और मोबाइल भी गायब है। हत्यारे ने गला काटने के बाद शिक्षक के शरीर पर नौ प्रहार किए थे।

कोचिंग के ब्लैक बोर्ड पर ओपी यादव रेपिस्ट लिखा मिला था। पुलिस इसे लिखने के पीछे दो कारण मान रही थी। पहला हत्याकांड के पीछे कोई युवती या हत्यारे द्वारा गुमराह करने के लिए यह लिखा गया था। शिक्षक के मोबाइल की काल डिटेल के बाद पुलिस की सुई एक युवती पर आकर टिक गई है। पुलिस ने कई युवतियों और महिलाओं से पूछताछ की।

जिस नंबर पर शिक्षक की लंबी बातचीत होती थी, वह एक युवती का बताया गया है। पुलिस ने युवती से भी पूछताछ की है। जिसके बाद एक टीम को बाहर भेजा गया है। पुलिस के सामने अभी कई प्रश्न हैं, इनमें हत्याकांड में कितने लाेग शामिल थे? हत्या की योजना कब और किसने बनाई थी?

युवती के कारण हत्या क्यों हुई, इनका उत्तर तलाश रही है। अपर पुलिस उपायुक्त सिटी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। हत्याकांड का जल्दी ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।