विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Air Pollution: आगरा में 10 दिन में तीन गुना बढ़ा प्रदूषण, देखें अलग अलग क्षेत्राें में क्या है AQI

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 07:50 AM (IST)

Agra Air Pollution आगरा में अक्टूबर के शुरुआती 10 दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 40 के करीब बना रहा उसके ...और पढ़ें

Agra Air Pollution: संजय प्लेस में प्रदूषण के चलते नाक पर रुमाल ढककर जाता व्यक्ति।
Agra Air Pollution: संजय प्लेस में प्रदूषण के चलते नाक पर रुमाल ढककर जाता व्यक्ति।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा की हवा में प्रदूषणकारी तत्व तेजी से बढ़ रहे हैं। अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते 10 दिन में प्रदूषण का स्तर तीन गुना बढ़ चुका है। अक्टूबर के शुरुआती 10 दिन में आबोहवा बहुत अच्छी रही, उसके बाद मध्यम स्तर पर आ चुकी है। 40 से बढ़कर एयर क्वालिटी इंडेक्स 120 के स्तर को पार कर गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति में हवा संजय प्लेस में आंकी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को संजय प्लेस में सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 186 रहा, जबकि पूरे शहर का एक्यूआइ 131 रहा। सबसे कम एक्यूआइ शास्त्रीपुरम में 89 रहा। जबकि गुरुवार को आगरा का औसतन एक्यूआइ 124 था।

ये हैं मानक

सीपीसीबी की गाइडलाइन के अनुसार हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों की मात्रा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर व धूल कणों की मात्रा 100 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

मानीटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआइ की स्थिति

मानीटरिंग स्टेशन, एक्यूआइ

संजय प्लेस, 186

मनोहरपुर दयालबाग, 116

आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन-बी, 121

शास्त्रीपुरम, 89

रोहता, 156

शाहजहां गार्डन, 112

मानीटरिंग स्टेशनों पर स्थिति

प्रदूषक तत्व, न्यूनतम, औसत, अधिकतम

संजय प्लेस

अति सूक्ष्म कण, 48, 178, 352

सूक्ष्म कण, 82, 178, 435

नाइट्राेजन डाइ-आक्साइड, 12, 36, 78

अमोनिया, 1, 7,35

ओजोन, 3, 40, 51

आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन-बी

अति सूक्ष्म कण, 23, 114, 272

सूक्ष्म कण, 34, 101, 180

नाइट्राेजन डाइ-आक्साइड, 15, 37, 74

अमोनिया, 8, 10, 13

सल्फर डाइ-आक्साइड, 21, 22, 26

कार्बन मोनो आक्साइड, 10, 24, 68

शास्त्रीपुरम

अति सूक्ष्म कण, 24, 67, 142

सूक्ष्म कण, 37, 81, 138

नाइट्राेजन डाइ-आक्साइड, 12, 26, 47

अमोनिया, 22, 22, 23

सल्फर डाइ-आक्साइड, 18, 29, 81

कार्बन मोनो आक्साइड, 1, 7, 19

रोहता

अति सूक्ष्म कण, 42, , 148, 292

सूक्ष्म कण, 35, 78, 118

नाइट्राेजन डाइ-आक्साइड, 1, 1, 2

अमोनिया, 2, 2, 2

सल्फर डाइ-आक्साइड, 27, 30, 35

कार्बन मोनो आक्साइड, 26, 36, 87

ओजोन, 1, 23, 42

शाहजहां गार्डन

अति सूक्ष्म कण, 24, 109, 285

सूक्ष्म कण, 41, 88, 175

नाइट्राेजन डाइ-आक्साइड, 27, 82, 189

अमोनिया, 3, 4, 6

सल्फर डाइ-आक्साइड, 23, 29, 38

कार्बन मोनो आक्साइड, 1, 49, 150

ओजोन, 4, 15, 19