विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में 500 से ज्यादा BLO ने दिखाई सुस्ती, 10 वोटर भी नहीं जोड़ पाए; रुकेगी सैलरी

By Amit Dixit Edited By: Prateek Gupta
Published: Wed, 25 Nov 2026 11:57 PM (IST)

आगरा में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 500 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का वेतन रोका जाएगा क्योंकि वे 10 नए मतदाता भी नहीं जोड़ पाए। जिला प्रशासन ने फार्म-छह को लेकर छह श्रेणियां बनाई हैं और लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, आगरा। जिले में 23 साल के बाद हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तरह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में जिला प्रशासन अपनी गलती को नहीं दोहराने जा रहा है। फार्म-छह को लेकर पहली बार अलग-अलग आधा दर्जन श्रेणी तैयार की गई हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में 10 नए मतदाता न जोड़ने वाले 500 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।

अब बाकी की पांच श्रेणी की भी सूची तैयार हो रही है। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3849 बूथों में 30 लाख मतदाता हैं। संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में छूटे या फिर नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक बीएलओ को फार्म भी दिए गए हैं। बीएलओ ने कितने फार्म भरवाए हैं। इसका डाटा अलग से रखा जा रहा है।

इसमें छह श्रेणी तैयार की गई हैं जिसमें 10, 25, 50, 100 और 150 शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) को कार्य में लापरवाही बरतने वाले 500 बीएलओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। 150 से अधिक मतदाताओं को जोड़ने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जाएगा।

विशेष अभियान में बढ़े मतदाता

21 नवंबर

  • फार्म-6 : 10138 लोगों नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया
  • फार्म-सात: 577 मतदाताओं ने नाम हटवाने के लिए आवेदन किया
  • फार्म-8: 759 मतदाताओं ने नाम या फिर पता में संशोधन के लिए आवेदन किया


22 नवंबर

  • फार्म-6 : 16504 लोगों नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया
  • फार्म-सात: 617 मतदाताओं ने नाम हटवाने के लिए आवेदन किया
  • फार्म-8: 1137 मतदाताओं ने नाम या फिर पता में संशोधन के लिए आवेदन किया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।