विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा की चार महिला क्रिकेटर्स ने मारी बाजी, UP अंडर-23 टीम में चयनित

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Tue, 10 Nov 2026 06:28 PM (IST)

आगरा की चार महिला क्रिकेटरों - दिशा सिंह, संपदा दीक्षित, सुप्रिया अरेला और रमा कुशवाह - का उत्तर प्रदेश की ...और पढ़ें

प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ी संपदा, दिशा, सुप्रिया और रमा।

प्रदेश की टीम में चयनित खिलाड़ी संपदा, दिशा, सुप्रिया और रमा।

जागरण संवाददाता, आगरा। महिला क्रिकेट में आगरा की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। शहर की चार महिला क्रिकेटरों का उत्तर प्रदेश की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से आगरा के क्रिकेट जगत में खुशी का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों में दिशा सिंह, संपदा दीक्षित, सुप्रिया अरेला और रमा कुशवाह शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने अपने खेल के दम पर प्रदेश की टीम में जगह बनाई है।

डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि इस वर्ष भी आगरा की चार महिला खिलाड़ियों का यूपी अंडर-23 टीम में चयन होना शहर के लिए गर्व की बात है। चयनित खिलाड़ियों में संपदा दीक्षित दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं, जबकि दिशा सिंह दाएं हाथ की मध्यम गति की तेज गेंदबाज हैं।

संपदा दीक्षित पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अलग-अलग आयु वर्ग की टीमों में लगातार खेलने से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। वहीं, दिशा सिंह ने तेज गेंदबाजी में अपनी प्रतिभा दिखाई है। सुप्रिया अरेला ने भी अपने शानदार क्रिकेट कौशल से पहचान बनाई है।

रमाकुशवाह पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश की विभिन्न महिला क्रिकेट टीमों में जगह बनाकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चारों खिलाड़ियों के चयन से शहर की उभरती महिला क्रिकेटरों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि आगरा में महिला क्रिकेट की बढ़ती प्रतिभा को दर्शाती है।

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन की यूपी क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य अनीस राजपूत, चंद्रशेखर समेत कई अन्य लोगों ने चारों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।