इंस्टाग्राम पर शेयर किया बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट, अमेरिका से आया अलर्ट; आगरा में तीन मुकदमे दर्ज
आगरा में इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने के आरोप में चार युवकों पर साइबर क्राइम थाने में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, आगरा। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर बाल यौन शोषण सामग्री शेयर करने के मामले में बाह, छत्ता और सदर के चार युवकों पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अमेरिकी संस्था अमेरिकी संस्था नेशनल सेंटर फार मिसिंग एंड एक्सप्लोइटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) की ओर से गृह मंत्रालय को अलर्ट भेजने के बाद साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई की है।
इंस्टाग्राम पर अलग-अलग चार युवकों ने बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री को देखने के साथ ही उसे दूसरों के साथ शेयर की थी। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने चारों आरोपितों की पहचान करके मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस आरोपितों को नोटिस जारी करके कार्रवाई करेगी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के नैनाना जाट निवासी विनय सविता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसकी जानकारी साइबर टिपलाइन रिपोर्ट से मिली थी। जबकि दूसरा मुकदमा छत्ता के बेलनगंज निवासी राजेश अग्रवाल और पल्लव मित्तल के विरुद्ध दर्ज किया गया है। तीसरा मुकदमा बाह के कूकापुरा निवासी प्रमोद कुमार के विरुद्ध दर्ज किया गया है। आरोपितों की आईडी से वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए थे। जिसका अलर्ट मिलने के बाद जांच के बाद जीमेल आईडी एवं आईपी एड्रेस से आरोपितों की पहचान हुई।
आरोपितों की ऐसे की गई पहचान
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री शेयर करने पर गूगल, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं वाट्सएप जैसे प्रमुख प्लेटफार्म अपने सर्वर पर किसी भी संदिग्ध बाल यौन शोषण सामग्री का पता लगाने के लिए एआई टूल्स का उपयोग करते हैं।
इन कंपनियों को जब भी कोई संदिग्ध सामग्री मिलती है तो उसकी रिपोर्ट वह सीधे एनसीएमईसी पोर्टल पर करती हैं। पाेर्टल चलाने वाले संस्था उक्त सामग्री को संबंधित देशों के गृह मंत्रालय को अलर्ट के रूप में भेजती है। मंत्रालय द्वारा संबंधित राज्यों व जिलों के साइबर क्राइम थाने एवं सेल को भेजती है।
इस वर्ष 23 मुकदमे दर्ज
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रीता ने बताया कि बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री को इंटरनेट मीडिया में शेयर करने पर अलर्ट मिलने के बाद इस वर्ष अब तक 24 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।