Move to Jagran APP

Agniveer Rally: दौड़ में मांट और फतेहाबाद के युवा पिछड़े, 68 प्रतिशत हुए फेल

Agniveer Rally युवा दौड़ में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। मथुरा के मांट और आगरा जिले के फतेहाबाद के 68 प्रतिशत युवा दौड़ में पास नहीं हो सके हैं। शुक्रवार को मथुरा और आगरा के युवाओं ने लिया भाग शनिवार को फिरोजाबाद और आगरा के युवाओं को मिलेगा मौका

By amit dixitEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Fri, 07 Oct 2022 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 09:09 AM (IST)
आगरा के आनंद इंजीनियरिंग कालेज में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। Agniveer Rally नेशनल हाईवे-19 स्थित आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार को मांट मथुरा और फतेहाबाद आगरा के युवाओं ने भाग लिया। 68 प्रतिशत युवा दौड़ में फेल हुए। गुरुवार रात 12 बजे से रैली शुरू हुई। वहीं शनिवार को आगरा और फिरोजाबाद के युवाओं को मौका मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक युवा दौड़ में फेल हो रहे हैं। गुरुवार रात एक बजे युवाओं को रैली स्थल में प्रवेश दिया गया।

loksabha election banner

अग्निवीर भर्ती रैली एक नजर में

  • आठ अक्टूबर, जसराना फिरोजाबाद
  • आठ अक्टूबर, किरावली आगरा
  • नौ अक्टूबर, सदर आगरा
  • दस अक्टूबर, 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण के लिए भर्ती

युवाओं ने नहीं की दौड़ की तैयारी

सेवानिवृत्त कर्नल बीएस तोमर का कहना है कि अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने की उम्र साढ़े 17 साल है। इस रैली में अधिकांश युवा बिना तैयारी के दौड़ लगा रहे हैं। अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ मिट्टी में हो रही है और युवा पास-पास रहते हैं। इसी के चलते फेल होने वाले युवाओं की संख्या अधिक है।

दौड़ के नियमों में नहीं है कोई बदलाव

सेना भर्ती रैली की जगह इस वर्ष अग्निवीर भर्ती रैली की जा रही है लेकिन, भर्ती प्रक्रिया की दौड़ में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रत्येक युवा को पांच मिनट और तीस सेकेंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होती है। ऐसे युवाओं को ग्रुप प्रथम और पांच मिनट 31 सेकेंड से पांच मिनट 45 सेकेंड में दौड़ पूरी करने पर ग्रुप द्वितीय में रखा जाता है। इसके लिए क्रमश: 60 और 48 अंक मिलते हैं। इतनी ही समयावधि में ग्रुप प्रथम में दस बीम पर 40 और ग्रुप द्वितीय में नौ बीम पर 33 अंक मिलते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.