Move to Jagran APP

Agniveer Bharti 2022: आगरा में चल रही भर्ती रैली में हाथरस और सादाबाद के युवाओं ने दिखाया दम, दौड़ जीतना ही सबसे बड़ा इम्तिहान

Agniveer Bharti 2022 अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आगरा में हाथरस और सादाबाद से सात हजार युवाओं ने कराया था पंजीकरण। बुधवार को हाथरस और मैनपुरी के युवाओं को मिलेगा मौका। डेढ़ किलोमीटर की दौड़ में 70 फीसद युवा हो रहे फेल।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaPublished: Tue, 27 Sep 2022 04:24 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:24 PM (IST)
Agniveer Bharti 2022: आगरा में चल रही भर्ती रैली में हाथरस और सादाबाद के युवाओं ने दिखाया दम, दौड़ जीतना ही सबसे बड़ा इम्तिहान
Agniveer Bharti 2022: आगरा में चल रही भर्ती रैली में दौड़ लगाते युवा।

आगरा, अमित दीक्षित। नेशनल हाईवे-19 स्थित आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को हाथरस व सादाबार के युवाओं ने दम दिखाया। छह हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया था। वहीं बुधवार को हाथरस के सासनी तहसील, मैनपुरी के कुरावली, करहल व भोगांव तहसीलों के युवाओं को मौका मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि रैली दस अक्टूबर तक चलेगी। रैली के चलते हाईवे की एक लेन को पूरी तरह से बंद किया गया है। ड्रोन से भर्ती रैली पर नजर रखी जा रही है।

loksabha election banner

आसान नहीं है दौड़

अग्निवीर भर्ती रैली में सबसे कठिन दौड़ है। यह 1.6 किमी है। युवाओं को सबसे अधिक दिक्कत दौड़ में होती है। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 70 प्रतिशत युवा इसमें फेल हो जाते हैं फिर बीम व अन्य में फेल होते हैं।

अग्निवीर भर्ती रैली एक नजर में

तारीख, जिले का नाम

28 सितंबर, सासनी हाथरस

28 सितंबर, कुरावली, करहल व भोगांव मैनपुरी

29 सितंबर, मैनपुरी, किसनी और घिरोर

30 सितंबर, एटा व जलेसर

एक अक्टूबर, खैर अलीगढ़

दो अक्टूबर, गभाना व कोल अलीगढ़

तीन अक्टूबर, अतरौली, इगलास अलीगढ़

चार अक्टूबर, छाता व गोवर्धन मथुरा

पांच अक्टूबर, मथुरा

पांच अक्टूबर, खेरागढ़ आगरा

छह अक्टूबर, महावन मथुरा

छह अक्टूबर, एत्मादपुर आगरा

सात अक्टूबर, मांट मथुरा

सात अक्टूबर, फतेहाबाद आगरा

आठ अक्टूबर, जसराना फिरोजाबाद

आठ अक्टूबर, किरावली आगरा

नौ अक्टूबर, सदर आगरा

दस अक्टूबर, 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण के लिए भर्ती

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.