Move to Jagran APP

Agniveer Bharti 2022: देश की सेवा के लिए चलना चाहते हैं 'अग्निपथ' पर, प्रैक्टिस ही बना सकती है आपको अग्निवीर

Agniveer Bharti 2022 आगरा में चल रही है इस समय अग्निवीर भर्ती रैली। बुधवार को सुबह हाथरस और मैनपुरी के युवा हुए शामिल। गुरुवार को मैनपुरी के युवाओं को मिलेगा मौका। 7500 युवाओं ने कराया है इन जिलाें से पंजीकरण। लिखित परीक्षा की तारीख भी घाेषित होगी जल्दी।

By amit dixitEdited By: Prateek GuptaPublished: Wed, 28 Sep 2022 08:01 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 08:01 AM (IST)
Agniveer Bharti 2022: देश की सेवा के लिए चलना चाहते हैं 'अग्निपथ' पर, प्रैक्टिस ही बना सकती है आपको अग्निवीर
Agniveer Bharti 2022: आगरा में अग्निवीर भर्ती के लिए लांग जंप टेस्ट देता युवक।

आगरा, अमित दीक्षित। अग्निवीर बनना आसान नहीं है। दौड़ के साथ ही शारीरिक मेहनत भी जरूरी है। इसके लिए प्रैक्टिस जरूरी है। लगातार प्रैक्टिस से ही सुधार आएगा और अग्निवीर बनने का सपना पूरा होगा। बुधवार को आनंद इंजीनियरिंग कालेज में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में हाथरस के सासनी, मैनपुरी के कुरावली, करहल और भोगांव के युवाओं ने भाग लिया। सात हजार युवाओं ने रैली के लिए पंजीकरण कराया था। इसमें साढ़े पांच हजार युवा शामिल हुए। गुरुवार को किसनी, घिरोर मैनपुरी के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए साढ़े सात हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया है। सेना भर्ती कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि दस अक्टूबर तक रैली चलेगी।

loksabha election banner

होगी लिखित परीक्षा

आनंद इंजीनियरिंग कालेज में दौड़ सहित अन्य में पास होने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा भी होगी। इस परीक्षा की जल्द तारीख घोषित की जाएगी। परीक्षा में पास होने वाले युवाओं को अग्निवीर बनने का मौका मिलेगा।

अग्निवीर भर्ती रैली एक नजर में

तारीख, जिले का नाम

30 सितंबर, एटा व जलेसर

एक अक्टूबर, खैर अलीगढ़

दो अक्टूबर, गभाना व कोल अलीगढ़

तीन अक्टूबर, अतरौली, इगलास अलीगढ़

चार अक्टूबर, छाता व गोवर्धन मथुरा

पांच अक्टूबर, मथुरा

पांच अक्टूबर, खेरागढ़ आगरा

छह अक्टूबर, महावन मथुरा

छह अक्टूबर, एत्मादपुर आगरा

सात अक्टूबर, मांट मथुरा

सात अक्टूबर, फतेहाबाद आगरा

आठ अक्टूबर, जसराना फिरोजाबाद

आठ अक्टूबर, किरावली आगरा

नौ अक्टूबर, सदर आगरा

दस अक्टूबर, 12 जिलों के डुप्लीकेट पंजीकरण के लिए भर्ती

दलालाें की नहीं गल रही दाल

अग्निवीर भर्ती रैली में जांच का घेरा अब और भी बढ़ा दिया गया है। युवा दलालों के गिरफ्त में न फंसे, इसके लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। यह टीमें आनंद इंजीनियरिंग कालेज के बाहर से लेकर परिसर में सक्रिय हैं। रैली में दलालों से बचने के लिए लगातार घोषणा भी की जा रही है। वहीं मंगलवार को हाथरस शहर और सादाबाद के 5544 युवाओं ने भाग लिया। 73 प्रतिशत युवा दौड़ में फेल हुए।

सेना की वर्दी की जांच के लिए चला चेकिंग अभियान

भारतीय सेना और सदर पुलिस ने 25 से 27 सितंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। डिजिटल पैटर्न काम्बैट ड्रेस पहनने की जानकारी जुटाई गई। लोगों को सेना की वर्दी न पहनने और न दुकानदारों को इसकी बिक्री न करने के लिए कहा गया। दुकानदारों को नियमों की जानकारी भी दी गई।

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.