विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR खत्म होने के बाद आगरा में भारी बढ़ोत्तरी: 5.93 लाख नाम सूची से हटे तो 43.5 हजार मतदाता बढ़े

Published: Sun, 15 Nov 2026 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2026 12:47 PM (IST)

एसआईआर अभियान के बाद आगरा जिले में सात माह के भीतर 43.5 हजार मतदाता बढ़े हैं, जिसमें दो माह में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. 7 माह में आगरा में 43.5 हजार मतदाता बढ़े।

  2. दो माह में 36 हजार नए युवा मतदाता जुड़े।

  3. 18-19 साल के युवा पहली बार बने मतदाता।

जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान खत्म होने के सात माह के भीतर जिले में साढ़े 43 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। दो माह में ही 36 हजार मतदाता बढ़े हैं। इसमें सबसे अधिक 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या है जो पहली बार मतदाता बने हैं।

जिले में 23 साल के बाद अक्टूबर 2025 में एसआईआर अभियान चला था। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 36 लाख मतदाता थे। अभियान में 5.93 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हट गए। इसमें सबसे अधिक नाम आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 1.42 लाख मतदाता शामिल थे।

एसआईआर में सबसे अधिक आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 1.42 लाख मतदाताओं के कटे नाम

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) चलाया जा रहा है। इसमें पूर्व में नाम कट चुके मतदाताओं और नए मतदाताओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 17 और 24 अक्टूबर को विशेष तिथि भी रखी गई थीं। अक्टूबर में 25 हजार और एक से 12 नवंबर तक 11 हजार मतदाता बढ़े हैं। दो माह में 36 हजार मतदाता बढ़े हैं। बाकी पांच माह में साढ़े सात हजार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

यह है स्थिति : विधानसभा क्षेत्र का नाम, एसआईआर से पहले 10 अप्रैल की सूची, अभी मतदाता

  • एत्मादपुर, 468759, 428059
  • आगरा कैंट, 482966, 340486
  • आगरा दक्षिण, 370099, 279250
  • आगरा उत्तर, 454175, 340738
  • आगरा ग्रामीण, 452123, 381434
  • फतेहपुर सीकरी, 362476, 334510
  • खेरागढ़, 340839, 309157
  • फतेहाबाद, 329284, 299236
  • बाह, 339350, 293442
  • 36 लाख मतदाता एसआईआर से पूर्व थे
  • 29.62 लाख मतदाता एसआइआर के बाद बचे
  • 30.06 लाख मतदाता 12 नवंबर तक मतदाता सूची में हैं
  • 16.43 लाख पुरुष मतदाता हैं
  • 13.63 लाख महिला मतदाता हैं
  • 3849 बूथ वर्तमान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में हैं

यह भी पढ़ें- आगरा से शुरू होगी 2027 के चुनावी रण की तैयारी, 19 को भारत और राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की बैठक

 

मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को होगा फिर दावे एवं आपत्तियां मांगी जाएंगी। दो माह में 36 हजार मतदाता बढ़े हैं। सबसे अधिक 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या बढ़ी है।

-

मनीष बंसल, डीएम।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।