Move to Jagran APP

TrumpVisitIndia: CM Yogi की नाराजगी के बाद अब ताज के आसपास सफाई जोरों पर Agra News

सीएम योगी आदित्‍यनाथ को आई थी बदबू। ताज पूर्वी गेट नाला की शुरू हुई तलीझाड़ सफाई। पहली बार बड़े पैमाने पर हो रही नाले की सफाई। सड़कें और फुटपाथ भी चमके।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 07:25 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 07:27 PM (IST)
TrumpVisitIndia: CM Yogi की नाराजगी के बाद अब ताज के आसपास सफाई जोरों पर Agra News
TrumpVisitIndia: CM Yogi की नाराजगी के बाद अब ताज के आसपास सफाई जोरों पर Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को ताजनगरी में न धूल मिले और न बदबू। सीएम योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद इसके इंतजाम शुरू हो गए हैं। सीएम को ताज के पास नाले की बदबू आई थी। इस पर गुरुवार से ताज पूर्वी गेट नाला की सफाई शुरू हो गई। अपर नगरायुक्त केबी सिंह की मौजूदगी में सुबह से शुरू हुई सफाई रात तक चली। इसके लिए तीन पोकलेन मशीनों का प्रयोग किया गया।

loksabha election banner

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम अमेरिकी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों और संबंधित रूट का निरीक्षण किया था। ताज पूर्वी गेट नाला पर दुर्गंध पर नाराजगी जताई थी। नाला की तलीझाड़ सफाई के आदेश दिए थे। गुरुवार सुबह से नगर निगम प्रशासन ने तीन पोकलेन मशीनों से सफाई शुरू की। यह पहला मौका है, जब इतने बड़े पैमाने पर सफाई की जा रही है।

फतेहाबाद रोड पर सुबह से लेकर रात तक लगा जाम

आगरा स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते फतेहाबाद रोड पर सुबह से लेकर रात तक जाम लगा। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम पांच से दस मिनट तक था। जिसे खुलवाने में पुलिस को पसीने छूट गए। वहीं अवंतीबाई चौराहा से कमिश्नरी तक कई जगहों पर लेन को बंद कर दिया गया। लेन की मरम्मत की गई।

तिरंगी लाइट लगाने का काम शुरू

खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल अमर विलास तक विद्युत पोलों में तिरंगी लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। दो दर्जन पोल में एलईडी लगाई गई। उधर, नगर निगम और ईईएसएल की टीम ने बंद पड़ी लाइट को बदलने का काम शुरू कर दिया है। यह कार्य कल भी होगा।

एमजी रोड का भी कायाकल्प

अवंतीबाई चौराहा से लेकर भगवान टाकीज तक एमजी रोड के डिवाइडर की रंगाई-पुताई शुरू हो गई है। एमजी रोड का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके लिए सौ मजदूर लगाए गए हैं।

समयावधि पूरी, पेड़ों की छंटाई का काम अधूरा

खेरिया एयरपोर्ट से लेकर होटल अमर विलास तक पेड़ों की छंटाई की जा रही है। इसकी अंतिम तिथि मंगलवार थी लेकिन यह कार्य गुरुवार रात तक पूरे नहीं हुए। इस पर डीएम प्रभु एन. सिंह ने नाराजगी जताई और कार्य को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए।

गेरूआ रंग से रंगी जा रही दीवारें

संबंधित रूट पर गेरूआ रंग मकानों और दुकानों की दीवारों को रंगा जा रहा है। साथ ही एक ही साइज के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। यही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्रंप के स्वागत के लिए होर्डिंग भी लगाई जा रही हैं। मंगलवार रात तक 70 होर्डिंग लग चुकी थीं। खेरिया मोड़ के पास पीले रंग से दीवारों को रंगा गया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.