नहीं गली आसाराम के अनुयायियों की दाल, प्रशासन ने उतरवाया पोस्टर
वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाने की थी अपील। आसाराम काट रहे दुष्कर्म के मामले में सजा।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 12:50 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 12:50 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। दुनिया को सत्कर्म की राह पर चलने की सलाह देने वाले आसाराम खुद दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे हैं। एक जमाने में आसाराम के प्रवचन सुन बड़े पैमाने पर देशभर में लोग अनुयायी बन गए। आरोप सिद्ध हो चुके हैं और सजा मुकर्रर। उम्र कैद के चलते जेल की सलाखों के पीछे हैं लेकिन अनुयायी शायद अब भी किसी उम्मीद के इंतजार में हैं।
वेलेंटाइन डे को लेकर युवाओं पर खुमार छाया हुआ है। जगह-जगह तैयारियां चल रही हैं। वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति का बताते हुए फीरोजाबाद शहर के प्रमुख सुभाष तिराहे पर आसाराम के अनुयायियों ने बीते तीन दिन से बड़ा सा पोस्टर लगा रखा था। इसमें वेलेंटाइन डे को मातृ-पितृ दिवस के रूप में मनाए जाने की अपील की थी और आसाराम की तस्वीर भी लगी थी। इसकी शिकायत किए जाने पर बुधवार दोपहर एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने पोस्टर हटवा दिया। उनका कहना था कि शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें