विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

By Prateek GuptaEdited By:
Published: Thu, 04 Apr 2019 01:49 PM (IST)

तड़के निकली थी घर से ड्यूटी जाने के लिए। चार युवकों ने किया अटैक। बुलंदशहर की रहने वाली थी गंभीर हालत में आगरा रैफर।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

आगरा, जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात एक महिला कांस्टेबल पर गुरुवार सुबह ड्यूटी पर जाते समय चार युवकों ने पहले कार चढ़ने का प्रयास किया और जब इसमें नाकाम हुए तो बोतल से उस पर तेजाब फेंककर भाग गए। तेजाब से कांस्टेबल बुरी तरह झुलस गई, स्थानीय लोग और इलाका पुलिस उसे उपचार के जिला अस्पताल लाई, जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

मूल रूप से बुलंदशहर निवासी महिला आरक्षी की डयूटी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर है। वह फिलहाल थाना सदर बाजार के दामोदरपुरा में अकेली रह रही थी। सुबह करीब 4.30 बजे जब वह घर से निकली तभी दामोदरपुर में चार कार सवार युवकों ने उसे रोक लिया, वह उसके साथ अभद्रता करने लगे, कास्टेबल ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसके ऊपर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक कार से उतरा और कांस्टेबल पर तेजाब फेंका और कार में सवार होकर भाग गए।

तेजाब शरीर पर पड़ते ही महिला आरक्षी दर्द के कारण जोर-जोर से चिल्लाने लगी, सुबह-सुबह हुई घटना के बाद महिला आरक्षी का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, उन्होंने सौ नंबर और थाना सदर बाजार को सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस महिला आरक्षी को पहले उपचार के लिए जिला अस्पताल लाई और यहां से हॉयर सेंटर आगरा के लिए रैफर कर दिया गया है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी संजय सिन्हा और सोनू कुमार भी बुलंदशहर के रहने वाले हैं और उनका पहले से ही महिला आरक्षी से विवाद चल रहा है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।