लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पूर्व मंत्री के काफिलेे में शामिल कार हुई दुर्घटनाग्रस्त Agra News
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय लौट रहे थे लखनऊ सेेे। टायर फटने से डिवाइडर पर चढ़ गई कार उसमें सवार सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2019 09:59 PM (IST)
आगरा, जेएनएन। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के सुरक्षाकर्मियों को लेकर चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी शुक्रवार शाम हादसे का शिकार हो गई। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
हादसा शुक्रवार शाम करीब 3:45 बजे हुआ। रामवीर लखनऊ से एक्सप्रेस वे से आगरा आ रहे थे। सुरक्षाकर्मियों का काफिला भी उनके साथ था। फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंचते ही पूर्व मंत्री के पीछे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का टायर अचानक बस्र्ट हो गया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद पूर्व मंत्री ने गाड़ी रुकवाई और सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंचे। उन्होंने अन्य सुरक्षाकर्मियों की मदद से गाड़ी में सवार सुरक्षाकर्मियों को बाहर निकलवाया और फोन पर दूसरी गाड़ी मंगवाई। इसके बाद वे आगरा के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें