छोटी दीपावली पर हुआ अमंगल, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुई बलेनो - पिक अप की टक्कर
एक की मौत-एक दर्जन के करीब घायल। कन्नौज के मल्लावा में रासलीला कर लौट रहे थे पिक अप में सवार कलाकार।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 06 Nov 2018 02:03 PM (IST)Updated: Tue, 06 Nov 2018 03:00 PM (IST)
आगरा [जेएनएन]: छोटी दीपावली की सुबह एक परिवार के लिए अमंगल लेकर आई। फीरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस वे खम्भा नंबर 59 गड़सान गांव पर आज सुबह सात बजे पिक अप का टायर पंचर होने से पीछे से आ रही बलेनो कार की पीछे से टक्कर हो गई दोनों असंतुलित होकर पलट गए। इस दौरान पिक अप सवार एक दर्जन के करीब लोगों में एक की मौत हो गई बाकी सभी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पिक अप सवार लोग कन्नौज के मल्लावा से रासलीला कर वापस आ रहे थे। वहीं बलेनो कार सवार लखनऊ से दिल्ली जा रही थे। पिकअप सवार मृतक का नाम 24 वर्षीय मुनेश पुत्र बुध्दन निवासी बरसाना मथुरा बताया गया। शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में केशव, लेखराज, विष्णु, राजवीर, गिरधर, भूदेव, सूरज, अजोर, विजय, अंजू, रणविजय आदि हैं। बलेनो कार सवार समर विजय , विनय, सूरज, संदीप आजाद नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। इन्हें उपचार के लिए शिकोहाबाद के संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें