Move to Jagran APP

Death due to Hunger: बच्‍ची का भूख से मरना, सरकार के माथे पर कलंक: संजय सिंह

Death due to Hunger राज्यसभा सदस्य व आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आगरा आकर की स्‍वजनों से मुलाकात। कहा जघन्य अपराधों में पकड़े जा रहे भाजपाई।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 09:43 AM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 09:43 AM (IST)
Death due to Hunger: बच्‍ची का भूख से मरना, सरकार के माथे पर कलंक: संजय सिंह
Death due to Hunger: बच्‍ची का भूख से मरना, सरकार के माथे पर कलंक: संजय सिंह

आगरा, जागरण संवाददाता। राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने नगला विधिचंद में पांच वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में योगी सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर योगी सरकार जश्न मना रही है, जबकि बच्चे भूख से मर रहे हैं। यदि समय रहते पीड़ित परिवार पर ध्यान दिया होता तो बच्ची बच सकती थी। वर्तमान सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं कर रही।

loksabha election banner

बता दें कि पिछले दिनों नगला विधिचंद में पांच वर्षीय की मौत हो गई थी। परिजनों ने भूख और प्रशासन ने बीमारी को मौत का कारण बताया था। संजय सिंह गुरुवार को नगला विधिचंद में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक बच्ची सोनिया के परिजनों को पार्टी की ओर से 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी की। साथ ही पीड़ित परिवार के अन्य बच्चों की शिक्षा पार्टी द्वारा कराए जाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने आसपास के लोगों से बातचीत की तो पता चला कि बहुत से लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारियों से मिलकर सभी के राशन कार्ड बनवाए जाएं। इस दौरान वर्तमान सरकार की रामराज्य की परिकल्पना पर प्रश्न उठाया। कहा कि यहां सरकार का तंत्र फेल हो गया है। भाजपा के अपने लोग लूट जैसे जघन्य अपराधों में पकड़े जा रहे हैं। कमला नगर में व्यापारी की हत्या पर दुख व्यक्त किया। साथ कहा कि इस मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है। खासतौर से ब्रज क्षेत्र में अपराधियाें का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि योगी सरकार में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही। जिलाध्यक्ष कपिल बाजपेयी ने कहा कि वह गरीबों राशन कार्ड बनवाने में पूरा सहयोग करेंगे। इस दौरान दिलीप बंसल, जेके गुप्ता, बने सिंह पहलवान, शेखर चतुर्वेदी, रमजान अब्बास, योगेश उपाध्याय, गुलफाम मास्टर, विनीत बंसल, अनुज गुप्ता, अमित कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.