Move to Jagran APP

Agra Crime: आगरा में मकान देखने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला को अकेला पाकर नीयत हुई खराब

Agra Crime यमुना पार कालिंदी विहार इलाके की घटना। शाम के समय मकान में घुस गया मनचला। महिला को धमकाते हुए करने लगा छेड़छाड़। महिला के शाेर मचाने पर इकट्ठे हो गए पड़ोसी। युवक की पकड़कर लगाई जमकर धुनाई। पुलिस को सौंपा।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:32 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:32 PM (IST)
Agra Crime: आगरा में मकान देखने के बहाने घर में घुसा युवक, महिला को अकेला पाकर नीयत हुई खराब
Agra Crime: आगरा में मकान देखने के बहाने घर के अंदर घुसकर युवक ने महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की।

आगरा, जागरण संवाददाता। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कालिन्दी विहार में एक मकान को खरीदने के बहाने एक मनचला घर के अंदर घुस गया। मकान में महिला को अकेला पाकर उसके धमकाने लगा और फिर छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। महिला ने शोर मचा दिया और पड़ोसियों की मदद से युवक को दबोच लिया। पड़ोसियों ने उसकी धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके ले गई है।

loksabha election banner

यमुना पार क्षेत्र में कालिंदी विहार में 80 फ़ीट पर स्थित एक भवन में शनिवार की शाम करीब छह बजे एक मनचला घुस आया। घर में महिला उस समय काम कर रही थी। मनचले से महिला ने अंदर आने का कारण पूछा तो उसने बताया वह मकान देखने के लिए आया है। महिला ने उसे बाहर से ही मकान देखने के लिये बोल दिया। उसी समय मनचले ने महिला को धमकाया और छेड़छाड़ करने लगा।

यह देखकर महिला ने शोर मचा दिया। महिला की आवाज सुनकर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। पड़ोसियों ने मनचले को महिला के घर से बाहर निकाल लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। मनचले की पिटाई के बाद घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दे दी। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने मंडी समिति चौकी पर तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.