विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा: ताजमहल के गार्डन में निकला 7 फीट लंबा सांप, पर्यटकों में मचा हड़कंप

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:15 PM (IST)

ताजमहल के गार्डन में रविवार सुबह 7 फीट लंबा सांप निकलने से पर्यटकों में दहशत फैल गई।

वन विभाग के पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

वन विभाग के पहुंचने से पहले ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

HighLights

  1. ताजमहल के गार्डन में 7 फीट लंबा सांप निकला।

  2. सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

  3. पर्यटकों में दहशत, एएसआई ने वन विभाग को सूचना दी।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल के गार्डन में रविवार सुबह सांप निकल आया। लेबर गेट के पास गार्डन में सुबह 11:30 बजे करीब 7 फीट लंबा सांप देखकर पर्यटक दहशत में आ गए।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण(एएसआइ) ने वन विभाग को सांप के निकलने की सूचना दी। वन विभाग की टीम पहुंचने से पूर्व ही सुंदर पहलवान ने सांप को पकड़ लिया। उन्होंने सांप को समीप में स्थित जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।

दशहरा घाट के पास अखाड़ा संचालित करने वाले सुंदर पहलवान पहले भी कई बार ताजमहल के समीप निकले अजगर व सांप को रेस्क्यू कर चुके हैं।

ताजमहल और उसके आसपास समय-समय पर सांप और अजगर देखे जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इससे पहले 2023 में सितंबर महीने में ताजमहल परिसर के अंदर एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर सांप देखे गए थे, जिससे पर्यटकों में हड़कंप मच गया था। दोपहर में गार्डन में और शाम को पश्चिमी गेट के पास सांप दिखाई दिया था।

दरअसल, ताजमहल के पास 'ताज नेचर वॉक' और यमुना नदी का किनारा है, जो कई सांपों और अजगरों का प्राकृतिक आवास है। 

यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा पर चमकी देखने का क्रेज: ताजमहल के रात्रि दर्शन की सभी टिकट फुल, चांदनी रात में ऐसा दिखेगा ताज का जादू