विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर चमकी देखने का क्रेज: ताजमहल के रात्रि दर्शन की सभी टिकट फुल, चांदनी रात में ऐसा दिखेगा ताज का जादू

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Sat, 24 Oct 2026 05:31 AM (GMT+05:30)

शरद पूर्णिमा पर ताजमहल के रात्रि दर्शन का क्रेज बढ़ गया है, जिसके चलते 24, 25 और 26 अक्टूबर के ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. शरद पूर्णिमा पर ताजमहल रात्रि दर्शन का विशेष क्रेज बढ़ा।

  2. 24, 25 और 26 अक्टूबर के सभी टिकट ऑनलाइन बुक।

  3. पर्यटक चांदनी रात में ताज का दीदार कर सकेंगे।

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में पूर्णिमा पर माह में पांच दिन होने वाले रात्रि दर्शन की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी। 26 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा होने से चमकी देखने का पर्यटकों में खूब क्रेज है। 24, 25 और 26 अक्टूबर के सभी 1200 टिकटों की आनलाइन बुकिंग हो चुकी है। 27 अक्टूबर के नौ टिकट बचे हैं। सुप्रीम कोर्ट के नवंबर, 2004 के आदेश के अनुसार ताजमहल माह में पांच दिन (पूर्णिमा, उससे दो दिन पूर्व और दो दिन बाद तक) रात में खुलता है।

इस बार ताज रात्रि दर्शन 24 से 28 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन आधा-आधा घंटे के आठ स्लाट में रात आठ से 12 बजे तक रात्रि दर्शन होगा। एक स्लाट में अधिकतम 50 पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। रायल गेट से लगे वीडियो प्लेटफार्म से चांदनी रात में वह ताजमहल देख सकेंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) की वेबसाइट से टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद शरद पूर्णिमा समेत पहले तीन दिन के सभी टिकट बुक हो गए हैं। पर्यटक ताजमहल के नजदीक स्थित होटलों का रुख कर रहे हैं, जिससे कि वहां से चमकी देख सकें।

ताजमहल रात्रि दर्शन एवं ताज व्यू प्वाइंट टिकट दर

स्थान / श्रेणी पर्यटक का प्रकार टिकट दर (रुपये)
ताजमहल रात्रि दर्शन (मुख्य टिकट)
ताजमहल 15 वर्ष तक के भारतीय व विदेशी बच्चे ₹500
ताजमहल भारतीय पर्यटक ₹510
ताजमहल विदेशी पर्यटक ₹750
ताज व्यू प्वाइंट (मेहताब बाग, एडीए)
ताज व्यू प्वाइंट भारतीय पर्यटक ₹200
ताज व्यू प्वाइंट विदेशी पर्यटक ₹500