Move to Jagran APP

एक माह में 69326 पर्यटकों ने देखा ताजमहल

कोरोना काल में 21 सितंबर को खुला था ताजमहल 20 अक्टूबर को स्मारक खुले हुए हो गया एक माह

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 05:40 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:40 AM (IST)
एक माह में 69326 पर्यटकों ने देखा ताजमहल
एक माह में 69326 पर्यटकों ने देखा ताजमहल

आगरा, जागरण संवाददाता। पर्यटन सीजन में लांग वीकेंड में ताजमहल देखने जितने पर्यटक दो दिनों में आते थे, उतने कोरोना काल में खोले गए स्मारक में एक माह में आए हैं। 21 सितंबर से 20 अक्टूबर तक की अवधि में 69326 पर्यटकों ने स्मारक का दीदार किया, जिनमें 468 विदेशी (सार्क देशों के 60 नागरिकों समेत) शामिल रहे।

loksabha election banner

संस्कृति मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते एहतियात बरतते हुए देशभर के सभी स्मारक 17 मार्च को बंद कर दिए थे। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल 188 दिनों की बंदी के बाद 21 सितंबर को खोला गया था। उसमें गृह व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन के साथ ही एक दिन में अधिकतम पांच हजार टिकट बुकिग की कैपिग लागू कर दी गई। कोरोना काल में आवागमन के सीमित साधनों के बावजूद ताजमहल देखने 69326 पर्यटक आए, जिनमें 15 वर्ष तक के 6399 बच्चे भी शामिल रहे। तीन अक्टूबर को आए सर्वाधिक पर्यटक

लांग वीकेंड में तीन अक्टूबर को सर्वाधिक 4994 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया था। जबकि एक माह में सबसे कम पर्यटक ताजमहल खुलने के दिन 21 सितंबर को 1235 रहे। दो दिन परेशान हुए पर्यटक

स्मारक पर 10 और 11 अक्टूबर को दोपहर की स्लाट के सभी 2500 टिकट बुक होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। टिकट बुक नहीं होने से उन्हें बिना ताजमहल देखे लौटना पड़ा था। सबसे लंबी बंदी का रिकार्ड

ताजमहल के संरक्षित स्मारक घोषित होने के बाद कोरोना काल में उसके सबसे लंबी अवधि तक बंद रहने का रिकार्ड बना है। इससे पूर्व ताजमहल भारत-पाक युद्ध 1971 के दौरान चार से 18 दिसंबर तक 15 दिन बंद रहा था। सितंबर, 1978 में यमुना में बाढ़ के चलते ताजमहल सात दिन बंद रहा था। ताजमहल पर पर्यटकों की स्थिति (21 सितंबर से 20 अक्टूबर)

भारतीय, 62459

विदेशी, 408

सार्क, 60

बच्चे, 6399

कुल, 69326


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.