Move to Jagran APP

Mission 2021 for Environment Conservation: आगरा में लगेंगे 45.5 लाख पौधे, आठ लाख पौधे 2020 से अधिक लगेंगे

वन विभाग की नर्सरियों में पौध की तैयारी शुरू। जुलाई 2021 में होगा पौधारोपण। वर्ष 2021 में 2020 की अपेक्षा आठ लाख पौधे अधिक लगाए जाएंगे। फलदार पौधे लगाने पर दिया जा रहा है जोर। पिछली बार कागजों में पूरा दिखाया था रिकार्ड।

By Nirlosh KumarEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 12:53 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 12:53 PM (IST)
Mission 2021 for Environment Conservation: आगरा में लगेंगे 45.5 लाख पौधे, आठ लाख पौधे 2020 से अधिक लगेंगे
इस बार आगरा में 45.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजनगरी में हरियाली भले ही कम हुई हो, लेकिन वन विभाग के रिकार्ड में पौधों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ती जा रही है। वर्ष 2021 में आगरा में 45.5 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वर्ष 2020 की अपेक्षा 2021 में आठ लाख ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। 

loksabha election banner

शासन से सभी जिलों का पौधारोपण का लक्ष्य जारी किया जा चुका है। आगरा के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 45 लाख 50 हजार 650 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जो वित्तीय वर्ष 2020-21 से आठ लाख 650 पौधे अधिक है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में 37 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। वर्ष 2021 में जुलाई-अगस्त में अभियान के दौरान पौधारोपण किया जाएगा। वन विभाग ने नर्सरियों में भी तैयारी शुरू कर दी है। काफी संख्या में थैलियों में बीज डाला जा चुका है। 

फलदार पौधों की तैयारी ज्यादा

वन विभाग इस बार फलदार पौधों की तैयारी ज्यादा कर रहा है, क्योंकि जुलाई में किसानों ने फलदार पौधों की मांग की थी,  लेकिन वन विभाग के पास छायाकार पौधों की संख्या ज्यादा थी। इसलिए इस बार नीबू, किन्नू, जामुन, अनार, अमरूद, संतरा, कटहल, बेर सहित अन्य फलदार पौधों की पौध तैयार की जा रही है।

कागजों में हुई थी अभियान की पूर्ति

पांच जुलाई को पालीवाल पार्क में पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई थी। वन विभाग सहित अन्य 27 विभागों ने 37 लाख 61 हजार पौधे रोपे थे। लक्ष्य से 11000 पौधे अधिक रोपे दिखाए गए थे, लेकिन यह सब कागजों में ही दर्शाया गया। धरातल पर खाली गड्ढे व वन विभाग की नर्सरी में रखी पौध ने रिकार्ड की पोल खोली थी। नर्सरियों में अभियान के एक महीने बाद भी पौधे ज्यों के त्यों रखे थे। 

यह है विभागों का लक्ष्य

 वन विभाग - 1424000

 पर्यावरण विभाग - 158268

 ग्राम विकास विभाग - 1637280

 स्वास्थ्य विभाग - 12840

 माध्यमिक शिक्षा विभाग - 3720

 लोक निर्माण विभाग - 16200

 नगर विकास विभाग - 222720

 ऊर्जा विभाग - 6000

 श्रम विभाग - 5040

 जल शक्ति विभाग - 16200

 पशुपालन विभाग - 7440

राजस्व विभाग - 185160

गृह विभाग - 10680

 प्राविधिक शिक्षा - 8040

 परिवहन विभाग - 5040

 बेसिक शिक्षा विभाग - 3720

 आवास विकास विभाग - 10680

 उद्यान विभाग - 205248

 रेलवे विभाग - 24720

 उच्च शिक्षा विभाग - 30600

 उद्योग विभाग - 12720

 पंचायती राज विभाग - 185160

 रेशम विभाग - 23289

 कृषि विभाग - 313680

 सहकारिता विभाग - 6600

रक्षा विभाग - 10680

औद्योगिक विकास विभाग - 4920


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.